Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • काशीपुर आईआईएम में तीन दिनी पुस्तक प्रदर्शनी शुरू
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर आईआईएम में तीन दिनी पुस्तक प्रदर्शनी शुरू

RNS INDIA NEWS 24/11/2023
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  आईआईएम के नए लाइब्रेरी भवन में आयोजित तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारंभ लाईब्रेरी कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर कुणाल ने किया। प्रदर्शनी में देशभर के प्रमुख प्रकाशकों की बेहद प्रभावशाली पुस्तकें रखी गई हैं। आगामी 26 नवंबर तक चलने वाली यह प्रदर्शनी छात्रों, शिक्षकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आईआईएम काशीपुर में पुस्तकालय भवन की पहली मंजिल पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। इसका उद्देश्य एक मनोरम और प्रभावी कार्यक्रम के लिए मंच तैयार करना है। प्रदर्शनी में विभिन्न आउटलेट्स के मीडिया प्रतिनिधियों ने आईआईएम के छात्रों और संकाय प्रतिनिधियों के साथ इस प्रदर्शनी के माध्यम से ज्ञान अर्जित किया। वहां पियर्सन, विली, सेनगेज लर्निंग, कैम्ब्रिज, सीआर प्रेस, सेज, फोकल प्रेस, टी एंड टी क्लार्क और हार्पर कॉलिन्स सहित प्रतिष्ठित प्रकाशनों की पुस्तकें उपलब्ध हैं। आईआईएम के लाइब्रेरियन आसिफ ने प्रदर्शनी के उद्देशयों के बारे में जानकारी दी। इस प्रदर्शन का मकसद पुस्तकालय के संग्रह को बढ़ाना और संस्थान के विद्यार्थियों को सर्वोत्तम संसाधन उपलब्ध कराना है। आसिफ ने इसकी विविधता और ज्ञान के लिए स्थापित लाईब्रेरी की उपयोगिता की जानकारी दी। 2021 में शुरू की गई पुस्तक प्रदर्शनी आईआईएम का एक सहयोगात्मक प्रयास है। इसका प्राथमिक लक्ष्य पुस्तकालय के संग्रह को बढ़ाना और छात्रों को सर्वोत्तम संसाधन की दिशा में सशक्त बनाना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेत में मिला गुलदार का शावक, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू
Next: सीएम ने मातली अस्थायी कैंप कार्यालय से ही निस्तारित की शासकीय पत्रावलियां

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

एसटीएफ ने कट्टरपंथी-देशविरोधी कामों में शामिल युवक को दबोचा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.