Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • करवाचौथ पर्व पर पुरानी पेंशन बहाली के नाम की मेहंदी रचाएंगी महिला कर्मचारी
  • पौड़ी

करवाचौथ पर्व पर पुरानी पेंशन बहाली के नाम की मेहंदी रचाएंगी महिला कर्मचारी

RNS INDIA NEWS 25/10/2020
rns featured image new

पौड़ी।पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर महिला कर्मचारी अभिनव अंदाज में सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताएंगे। महिला कर्मचारी करवाचौथ पर्व पर पुरानी पेंशन बहाली के नाम की मेहंदी रचाएंगी। महिला कर्मचारियों का कहना है कि सरकार कर्मचारियों की उपेक्षा कर रही है। असुरक्षित भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी लंबे समय से आंदोलन कर रही है। मौन व्रत, एक घंटा घरों की बत्ती बुझाए जाने, सपरिवार स्लोगन विरोध सहित अनेक रुपों में कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को अभी तक गंभीरता से नहीं लिया है। बीती 17 अक्तूबर को कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेजो अभियान भी शुरू किया है। जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी लगातार पोस्ट कार्ड भेज रहे हैं। आंदोलन की इसी कड़ी में अब महिला कर्मचारियों ने सरकार के विरोध का अभिनव अंदाज चुना है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष योगिता पंत और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवंतिका ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय तक विभाग में सेवाएं देता है। लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद उसका व परिवार का भविष्य सुरक्षित ही नहीं है। नई पेंशन योजना के बुरे प्रभाव लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों को एकजुटता के साथ आंदोलन को व्यापक स्वरुप दिए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारी आगामी करवाचौथ पर्व पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग के नाम की मेहंदी रचाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों के साथ ही पुरुष कर्मचारियों के परिजन भी इस विरोध में शामिल होंगे।

प्रदेश से भेजे गए 35 हजार पोस्टकार्ड

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी प्रदेशभर से 35 हजार पोस्टकार्ड भेज चुके हैं। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश सचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को प्रदेश से 35 हजार और पौड़ी जिले से 7 हजार पोस्ट कार्ड भेजे जा चुके हैं। कहा कि प्रदेश स्तर पर पीएम व सीएम को 80 हजार पोस्ट कार्ड भेजे जाने का लक्ष्य रखा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फैक्ट्री में उद्योगपति और मजदूर को लगा करंट ,उद्योगपति की मौत मजदूर को हायर सेंटर रेफर
Next: सीएम ने किया कैंसर की रोकथाम को कैन एप्प लॉन्च

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.