Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • करवाचौथ व्रत को लेकर सजे बाजार
  • देहरादून

करवाचौथ व्रत को लेकर सजे बाजार

RNS INDIA NEWS 11/10/2022
13 (30)

ऋषिकेश। करवाचौथ के लिए ऋषिकेश और डोईवाला के बाजार सज गए हैं। ज्वेलरी और कपड़े की दुकानों में बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ रही हैं। मेहंदी लगवाने के लिये युवतियों और महिलाओं में खासा क्रेज नजर आ रहा है। कारोबार में तेजी आने से कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। पति की लंबी आयु के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत को लेकर बाजार सज गए हैं। महिलाओं ने खरीदारी करनी शुरू कर दी है। ऋषिकेश के साथ ही डोईवाला बाजार में रौनक बढ़ गई है। महिलाओं ने ज्वेलरी और सजने-संवरने के सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग को छोड़कर बाजार से ही ज्वेलरी, गारमेंट, कॉस्मेटिक की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं सुहागी, नारियल, करवा की जमकर खरीदारी हो रही है। मेहंदी स्टालों में भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही हैं। महिलाओं की अधिकतर भीड़ ब्यूटी पार्लर के अलावा चूड़ी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर लगी रही हैं। दुकानदार विशाल गुप्ता ने कहा कि महिलाएं सजने-संवरने का सामान खरीद रही हैं। मिल रोड डोईवाला के आभूषण विक्रेता दमन बाली ने बतायाकि पायल एवं बिछवे डिजाइनर चैन, डिजाइनर अंगूठी महिलाओं की खासी पसंद बने हुए हैं। रेलवे रोड के दुकानदार मोहित गुप्ता ने बताया कि करवा चौथ में इस बार डिजाइनर थाली महिलाओं को लुभा रही है। डिजाइनर थालियों की कीमत 200 से लेकर 700 रुपये तक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पांवटा से लापता बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Next: पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमले में पति गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश
  • उत्तर-पूर्वी किसानों को जलवायु-अनुकूल कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.