Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • कार्तिक स्वामी मंदिर में 151 दीपक जलाकर मनाई गई देव दीपावली
  • रुद्रप्रयाग

कार्तिक स्वामी मंदिर में 151 दीपक जलाकर मनाई गई देव दीपावली

RNS INDIA NEWS 04/11/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।    क्रौंच पर्वत पर स्थित भगवान कार्तिक स्वामी मंदिर में बैकुंठ चर्तुदशी के मौके पर देव दीपावली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पुण्य अर्जित कर रहे हैं। मंदिर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया है। मंदिर में देव दीपावली में करीब 151 दीप जलाकर चारों ओर से रोशन किया गया। इस दौरान कई नि:सन्तान दम्पति रातभर हाथों में दीप जलाकर संतान प्राप्ति की कामना करेंगे। जबकि कीर्तन मंडलियों के कीर्तन भजनों की धूम रहेगी। हर साल की तरह इस बार भी बैकुंड चतुर्थदशी के अवसर पर कार्तिक स्वामी मंदिर में देव दीपावली का शुभारंभ ठीक सांय सात बजे से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। मंदिर में करीब 151 दीप जलाकर मंदिर को चारों ओर से रोशन किया गया। रुद्रप्रयाग व चमोली जिले की स्वांरी ग्वांस, फलासी, पिल्लू, मणिगुह समेत विभिन्न गांवों की कीर्तन मंडलियों ने मंदिर में पहुंचकर अपनी भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी। ठीक नौ बजे प्रथम पहर की आरती से भगवान विष्णु की महिमा सहित तैतीस कोटि देवी-देवताओं का आह्वान किया जाएगा। दूसरे पहर की आरती में भगवान शंकर, तृसरे पहर की आरती में भगवती भवानी तथा चौथे पहर में भगवान कार्तिक स्वामी की महिमा का गुणगान किया जाएगा। नि:सन्तान दम्पति भी रातभर हाथों में दीप जलाकर पुत्र प्राप्ति की कामना के लिए व्रत रखेंगे। बुधवार को कार्तिक मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कर जलाभिषेक व आरती एवं हवन किया जाएगा। अंत में सभी भक्तों ने पूर्णाहुति के साथ देव दीपावली का समापन किया जाएगा। कार्तिकेय मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम नेगी ने बताया कि देव दीपावली को लेकर मंदिर में भकतों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। मंदिर को लगभग 151 दीपकों से रोशन किया जाएगा। मंदिर में कीर्तन मंडलियों के साथ ही लोक गायक सुरेन्द्र रावत अपनी कीर्तन भजनों की प्रस्तुति देंगे। बताया कि बुधवार को पूजा अर्चना एवं हवन के बाद देव दीपावली का समापन होगा। बताया कि बुधवार को ग्वांस गांव के पांडव भी मंदिर में स्नान के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से मंदिर पहुंचकर पुण्य अर्जित करने की अपील की है। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम नेगी, प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, उत्तम राज, हरि प्रसाद भटट, सुधीर नौटियाल, बलराम नेगी, लक्ष्मण सिंह, सुरजी देवी समेम बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तुंगनाथ के कपाट 6 नवम्बर को होंगे शीतकाल के लिए बंद
Next: शिक्षिका से अभद्रता के मामले में शिक्षक और प्रधानाचार्य का तबादला

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.