Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कर्णवाल ने की अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के विकास योजनाओं की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

कर्णवाल ने की अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के विकास योजनाओं की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, देशराज कर्णवाल ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में विकासभवन पहुंचकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्गों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डॉ भीमराव अंबेडकर तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के अनुरूप पंक्ति के अंतिम छोर तक पहुंचकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दिव्यांग, विधवा, वृद्ध तथा पात्र व्यक्ति पेंशन से अछूता न रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि समाज कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र लोगों को दिलाया जाए। इस दौरान उन्होंने जनपद की जनांकिकीय परिस्थितियों, अनुसूचित जाति तथा जनजाति की विभिन्न जानकारियां प्राप्त की तथा अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्गों के विकास को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति तथा जनजाति वर्ग का कोई भी छात्र तथा छात्रा, जो स्कूलों में अध्ययनरत हैं छात्रवृत्ति से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान चलाकर छात्रवृति से वंचित छात्रों को छात्रवृति से कवर किया जाए।उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में पूरे प्रदेश भर में 200 शिविर लगाए जाने प्रस्तावित है, जिनके माध्यम से लोगों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाने समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ मौके पर ही दिलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इन शिविरों के लिए पूर्व तैयारियां कर ली जाएं तथा यह प्रयास किया जाए कि लोगों के सभी काम शिविर से पूर्व ही कर लिए जाएं। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर छात्रावास फ़लसीमा की भी समीक्षा की तथा संबंधितों को निर्देश दिए कि छात्रावास में जो भी समस्याएं आ रही हैं उनका निस्तारण जल्द किया जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने उपाध्यक्ष को अवगत कराया कि अंबेडकर छात्रावास के सुदृढ़ीकरण के कार्य जिला योजना में प्रस्तावित किए गए हैं, जल्द ही सभी कार्य करा लिए जाएंगे। यहां मुख्य शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना विकास अधिकारी एस के पंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग की बरामदगी को एसएसआई का किया घेराव
Next: गोविंदनगर में शराब की पेटियों से भरी कार पकड़ी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.