Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कर्णप्रयाग में दो सगे भाइयों के हाथ भाजपा और कांग्रेस की कमान
  • चमोली

कर्णप्रयाग में दो सगे भाइयों के हाथ भाजपा और कांग्रेस की कमान

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

चमोली। भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची में कर्णप्रयाग ग्रामीण मंडल में भाजपा ने रोचक निर्णय लिया है। यहां बिक्रम मिंगवाल को भाजपा ने ग्रामीण मंडल की अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। भाजपा के इस निर्णय के साथ ही कर्णप्रयाग में भाजपा और कांग्रेस की कमान दो सगे भाइयों के हाथों में चली गई है। कर्णप्रयाग में कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रहे राजेंद्र सगोई के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस ने यहां कुछ समय पूर्व ही पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख रहे और वर्तमान में प्रधान संघ के ब्लाक महामंत्री गौतम मिंगवाल को ब्लाक का अध्यक्ष मनोनीत किया। जबकि बीते दिन भाजपा ने पार्टी में सक्रिय और समर्पित रहे बिक्रम मिंगवाल को ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष मनोनीत किया है। मटियाला निवासी गौतम और बिक्रम सगे भाई हैं। अलग अलग राजनीतिक दलों में होने के बावजूद दोनों भाइयों के परिवार संयुक्त रूप से रहते हैं। अब दोनों भाइयों पर भाजपा और कांग्रेस को ब्लाक स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी है।

सुभाष बने नगर अध्यक्ष:    भाजपा ने नगर पालिका में मनोनीत सभासद रहे सुभाष चमोली को नगर अध्यक्ष और बिक्रम मिंगवाल को ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बनाया है। वहीं गौचर के रानीगढ़ मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दिनेश डिमरी और चांदपुरगढ़ी मंडल की बीरेंद्र प्रभु को दी है। मंडल अध्यक्षों के मनोनयन पर विधायक अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, जिपंस विनोद नेगी, समीर मिश्रा, पंकज डिमरी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, हेमंत सेमवाल, मनोरमा नैनवाल, कैलाश चंद, चेतन मनोड़ी, सुमन डिमरी, संपूर्णानंद डिमरी, नपा अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, धीरेंद्र भंडारी, सुनील पंत, कैलाश खंडूड़ी, गंभीर मियां आदि ने खुशी व्यक्त की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल
Next: डीएम से की निरंतर हो रही विद्युत कटौती की शिकायत

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.