Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कर्णप्रयाग के आपदा प्रभावितों ने की जोशीमठ की तर्ज पर मुआवजे की मांग
  • चमोली

कर्णप्रयाग के आपदा प्रभावितों ने की जोशीमठ की तर्ज पर मुआवजे की मांग

RNS INDIA NEWS 20/09/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  कर्णप्रयाग में भू धंसाव से जूझ रहे बहुगुणानगर और सुभाषनगर के आपदा प्रभावितों ने सरकार से जोशीमठ की तर्ज पर मुआवजे की मांग की है। प्रभावितों ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि ऑल वेदर रोड़ कटिंग के दौरान एवं सब्जी मंडी से हुए भू-धंसाव के कारण बहुगुणानगर में 30 परिवारों के आवासीय घरों में भारी क्षति हुई है। उनकी मकानों की दीवारों में चौड़ी दरारें आने से उनके मकान रहने योग्य नहीं रह गए हैं। जबकि एनएच ने मुआवजा केवल चार परिवारों को दिया और बाकी परिवारों को छोड़ दिया गया है। आपदा प्रभावितों ने कहा कि वे दो वर्षों से लगातार शासन और प्रशासन को लिखित एवं मौखिक रूप से अपनी समस्या से अवगत करा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी प्रभावितों को कोई राहत नहीं मिल पाई है। साथ ही कर्णप्रयाग के सुभाषनगर मोहल्ले में भी भूस्खलन के कारण पांच से अधिक आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं और प्रभावितों को अपनी जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त भवनों में अपने परिवारों के साथ रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन की यह लापरवाही कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ज्ञापन में पुष्कर रावत, सुधीर नेगी, मनवर सिंह, दिनेश सिंह, हरिराम, कमला रतूड़ी, सरला खंडूड़ी, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामदयाल, इंद्रसिंह, आशीष, गुड्डूखान, बॉबीखान, राकेश सिंह, गबर सिंह, पुष्षोत्तम कोठियाल, केपी सती, बंसती देवी, संतोष कुमार, संजय नौटियाल, मंतोष कुमार, महेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह आदि के हसताक्षर हैं। वहीं, डीएम संदीप तिवारी ने प्रभावितों को आश्वासन देकर कहा कि जल्द आपदा प्रभावित क्षेत्रों को दौरा कर उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब पीकर वाहन चालने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई: डीएम
Next: बीकेटीसी के सीईओ ने किया केदारनाथ में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.