Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/03/2022
rns featured image new

तिरुनेलवेली (आरएनएस)। तमिलनाडु पुलिस ने इस्लामिक संगठन तमिलनाडु तौहीद जमात (टीएनटीजे) के दो पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों को कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप गिरफ्तार किया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय के जिन न्यायाधीशों को जान से मारने की धमकी दी गयी थी, उन्होंने हाल ही में फैसला सुनाया था कि हिजाब पहनना इस्लाम की एक आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोवई आर. रहमतुल्लाह को तिरुनेलवेली से गिरफ्तार किया गया, जबकि एस.जमाल मोहम्मद उस्मानी को शनिवार रात तंजावुर से गिरफ्तार किया गया।

टीएनटीजे ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया था और 17 मार्च को मदुरै के गोरीपालयम में आयोजित आंदोलन में रहमतुल्लाह ने कहा था कि अगर हिजाब मामले के फैसले पर न्यायाधीशों की हत्या हो जाती है, तो वे खुद अपनी मौत के लिए जिम्मेदार होंगे। उसने कहा था कि एक मामले में गलत फैसला देने वाले न्यायाधीश की झारखंड में मॉर्निंग वॉक के दौरान मौत हो गई। न्यायाधीश उत्तम आनंद को पिछले अगस्त में एक ऑटो रिक्शा ने कुचल दिया था। हमारे समुदाय में कुछ भावुक लोग हैं। अगर उन्हें (जजों) कुछ होता है, तो भाजपा हमें दोष देने के लिए एक मौके का इंतजार कर रही है।

वहीं उस्मानी ने तंजावुर के अथिरामपट्टिनम में आयोजित एक रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद पुलिस ने रहमतुल्ला और उस्मानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टीएनटीजे मदुरै जिला अध्यक्ष हबीबुल्लाह और तंजावुर जिले के नेता राजिक मोहम्मद के खिलाफ भी प्रधानमंत्री , गृह मंत्री , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और न्यायाधीशों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर मामला दर्ज किया है। इस बीच, बेंगलुरु पुलिस ने भी न्यायाधीशों को दी गयी धमकियों की जांच शुरू कर दी है और वकील सुधा कटवा द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वार्ता विफल होने का अर्थ तीसरा विश्व युद्ध होगा : जेलेंस्की
Next: कांग्रेस के बाद अब भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में आप, मंडी में रोड शो करेंगे केजरीवाल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.