Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून में चमके अल्मोड़ा के कराटे खिलाड़ी, झटके 15 पदक
  • अल्मोड़ा

देहरादून में चमके अल्मोड़ा के कराटे खिलाड़ी, झटके 15 पदक

RNS INDIA NEWS 12/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। देहरादून में 9 से 11 मई तक आयोजित 22वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक अपने नाम किए। इनमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए आयोजित की गई थी। कराटे एसोसिएशन अल्मोड़ा के महासचिव एवं कोच हरीश सिंह चौहान ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और तकनीकी कौशल के साथ शानदार खेल दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को उत्तराखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव संजीव कुमार जांगड़ा, जिला क्रीड़ा अधिकारी देहरादून, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के प्रधानाचार्य मंगेश ममगाई, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह, तथा खेल विभाग के कोच दीपक अधिकारी और दीपक कुमार द्वारा पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चंदन भट्ट, विनोद जोशी और कुसुम लता ने स्वर्ण पदक हासिल किया। रजत पदक जीतने वालों में पार्थिक गुर्रानी, तनुजा जीना और लीलावती का नाम शामिल है। वहीं कांस्य पदक विजेता दीपक भट्ट, पूजा बिष्ट, ज्योति बिष्ट, प्रवजल धानिक, सिद्धार्थ धानिक, प्रेम सिंह गैड़ा, नीरज भैंसवड़ा, अंजली बिष्ट और सोनू कुमार रहे। कोच चौहान ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन जून में होने वाली सब-जूनियर व जूनियर नेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जबकि अन्य पदक विजेता दिल्ली में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इस उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी महेश्वरी आर्या, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, जिला युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, ब्लॉक खेल समन्वयक राजेंद्र सिंह नयाल तथा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और खेल प्रेमियों ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करंट से झुलसे अल्मोड़ा के युवक की मौत
Next: महिला पुलिस टीम ने चलाया साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.