Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : सुरेश गढ़िया
  • बागेश्वर

जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें अधिकारी : सुरेश गढ़िया

RNS INDIA NEWS 11/08/2022
rns featured image new

बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने जन शिकायतों को गंभीरता से लेने और उनका निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। विकास का रोडमैप बनाकर उसे मुकाम तक पहुंचाने को कहा। समय पर काम नहीं करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। विकास खंड सभागार में विधायक ने विकास कार्यों की समीक्षा की। सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में तेजी के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समन्वय बनाने को कहा। आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र खोलने, बंद कलमठ, नालियों की सफाई, सुरक्षा दीवार की मरम्मत समय से पूरी करने को कहा। अधिकारी स्थलीय निरीक्षण और मॉनिटरिंग करें। निर्माण कार्यों में देरी करने पर ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सिंचाई और लघु सिंचाई को गूलों की मरम्मत और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पूर्ति विभाग को जीर्ण-शीर्ण गोदामों का प्रस्ताव बनाएगा। सीएचसी भवन निर्माण कार्य समय से पूरा करने, एएनएम सेंटरों के लिए भूमि चयन, आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाएं। जिलाधिकारी रीना जोशी ने अधिकारियों को रोड मैप पर काम करने के निर्देश दिए। अधिकारी क्षेत्र का स्वयं भ्रमण करें। जनता व जनप्रतिनिधियों से मिलें। प्राथमिकता निर्धारित करें और समयबद्धता पर ध्यान दें। इस दौरान दस महिला स्वयं सहायता समूहों के 14 लाख के सीसीएल चेक, तीन लाभार्थियों को 55 हजार के मुख्यमंत्री रात कोष चेक, 25 किसानों को मृदा नमूना, मृदा स्वास्थ कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर जिपंअ बसंती देव, ब्लाक प्रमुख गोविंद दानू, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, एडीएम सीएस इमलाल, डीएफओ हिमांशु बागरी, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्य समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीमारियों को दावत दे रहा जल संस्थान का पानी
Next: पेट्रोल पंप के पास पार्क किए गए वाहनों से म्युजिक सिस्टम चोरी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.