Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कपकोट में बर्फबारी, गरुड़ व बागेश्वर में बारिश
  • बागेश्वर

कपकोट में बर्फबारी, गरुड़ व बागेश्वर में बारिश

RNS INDIA NEWS 06/01/2022
rns featured image new

बागेश्वर। जिले में बुधवार की रात बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी रहा। बुधवार की सुबह घाटी वाले क्षेत्र कोहरे की आगोश में रहा। इस कारण समूचा जिला कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हालांकि इस बारिश और बर्फबारी से किसान खुश हैं। इससे फल उत्पादन, सब्जी उत्पादन से लेकर रबी की फसल को लाभ मिलेगा।
बुधवार की रात कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र कीमू, खातीगांव, मलखाडुंगर्चा, तीख, डौला, बदियाकोट समेत कई गांवों में बर्फबारी हुई। इसके अलावा सबसे अधिक बारिश गरुड़ तहसील में 18 मिमी हुई। कपकोट तहसील में 17 तथा बागेश्वर में सबसे कम पांच मिमी बारिश दर्ज की गई। गुरुवार की सुबह बारिश तो थम गई, लेकिन घाटी वाले क्षेत्र कोहरे की चपेट में आ गए। इस कारण दोपहर बारह बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हो पाए। उसके बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली। इस बारिश को किसानों ने बेहतर बताया। उनका कहना है कि अब जिले में फल, सब्जी उत्पादन को लाभ मिलेगा तथा रबी की फसल बेहतर होगी। जिला उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि सब्जी उत्पादन को लाभ मिलेगा। सब्जी का आकार बढ़ेगा और स्वाद में भी इसका असर देखने को मिलेगा। जनवरी में इस तरह की बारिश सबसे बेहतर मानी जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका
Next: रोडवेज कर्मचारियों को एमएसीपी का लाभ मिले

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.