Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कपिलेश्वर पेयजल पंपिंग योजना में नए पंप लगाकर जनता को राहत दे विभाग: कुंजवाल
  • अल्मोड़ा

कपिलेश्वर पेयजल पंपिंग योजना में नए पंप लगाकर जनता को राहत दे विभाग: कुंजवाल

RNS INDIA NEWS 21/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वर्तमान में कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि लगभग दो सप्ताह से कपिलेश्वर बानड़ी देवी पंपिंग योजना के पंप खराबी कारण नहीं चल पा रहे थे जिस कारण दर्जनों ग्रामवासी पेयजल की आपूर्ति से बाधित थे। जब उनके द्वारा विगत दिवस जल संस्थान विभाग को धरने की चेतावनी दी तब जल संस्थान विभाग नींद से जागा। जिस पर आनन फानन में विगत जल संस्थान के द्वारा एक पंप ठीक करा कर पेयजल आपूर्ति सुचारू की गई। सतवाल ने कहा कि अभी भी वैकल्पिक व्यवस्था चल रही है। योजना के जब तक दोनों पंप बदलकर नए पंप नहीं लगाए जाएंगे तब तक सुचारू पेयजल व्यवस्था नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि लगातार क्षेत्र की समस्या को उठाने में उनके द्वारा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि इस पेयजल योजना से दर्जनों गांवों की पेयजल आपूर्ति होती है। लेकिन विभाग की उदासीनता के चलते इस बड़ी योजना को सुचारू रखने में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जल संस्थान विभाग को उक्त योजना में दोनों नए पंप लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि दो सप्ताह से कपिलेश्वर बानड़ी देवी पंपिंग योजना का पंप खराब होने से दर्जनों ग्रामवासी पेयजल किल्लत का सामना कर रहे थे। जब कांग्रेस जिला महामंत्री दीवान सतवाल की चेतावनी से विभाग हरकत में आया और कहीं से एक पुराना पंप लगाकर इतिश्री कर ली। उन्होंने कहा कि जो पंप विभाग ने लगाया है वह पुराना पंप है जो कभी भी खराब हो सकता है। इसलिए विभाग अपनी जिम्मेदारी को समझे और कपिलेश्वर बानड़ीदेवी पंपिंग योजना में दोनों नए पंप लगाए, जिससे इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ ग्राम वासियों को मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सकारात्मक सोच विकसित करने में सहयोग हमेशा होता है बेहतर: डाॅ ममता
Next: अल्मोड़ा अरबन को ऑपरेटिव बैंक की दन्या शाखा हुई शुरू, स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ

Related Post

holiday avkash chhutti
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.