Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कपिल शर्मा, राजपाल यादव सहित चार कलाकारों को मिला धमकी भरा मेल
  • राष्ट्रीय

कपिल शर्मा, राजपाल यादव सहित चार कलाकारों को मिला धमकी भरा मेल

RNS INDIA NEWS 24/01/2025
rns featured image new

मुंबई(आरएनएस)। कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा और राजपाल यादव के अलावा चार कलाकारों को धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। कथित रूप से यह ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया है। इन दोनों स्टार्स के अलावा सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी धमकी मिली है। मुंबई के अंबोली थाने में इस सिलसिले में  मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल कलाकारों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
मिल रही जानकारी के अनुसार एक्टर राजपाल यादव, कॉमेडियन कपिल शर्मा, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को मिले धमकी भरे ईमेल मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  इन सितारों को ईमेल भेजने वाले ने धमकी दी है कि अगर आठ घंटे में इन सितारों की तरफ से जवाब नहीं आया तोवह एक्शन लेगा। रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी भरा ईमेल पाकिस्तान से भेजा गया है।
ईमेल में सिर्फ इन सितारों ही नहीं, बल्कि इनके करीबी और रिश्तेदारों को भी टारगेट किया गया है। मामले में मुंबई स्थित अंबोली पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने सेक्शन 351 (3) के तहत केस फाइल किया है। पुलिस जांच में ईमेल का आईपी एड्रेस पाकिस्तान है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धमकी भरा ईमेल विष्णु नाम के शख्स ने भेजा है। इसमें कहा गया है कि ‘हम यह सब किसी पब्लिसिटी स्टंट के तहत नहीं कर रहे हैं। हमारे पास तुम्हारी सारी एक्टिविटी की जानकारियां हैं। हम अगले 8 घंटों के अंदर आपसे तत्काल प्रतिक्रिया की उम्मीद करते हैं। अगर हमें कोई जवाब नहीं मिला तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं-विष्णु’। पुलिस आईपी एड्रेस और अन्य तकनीकी जानकारी के आधार पर इसकी जांच में जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सैफ को चिकित्सालय पहुंचाने वाले उत्तराखंडी आटो चालक बोले— ईनाम उनके और मेरे बीच की बात, नहीं बताऊंगा
Next: गर्भवती पत्नी के पेट में बैठकर दबाया मुंह, महिला तो मरी ही बच्चा भी आ गया बाहर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.