Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांवड यात्रा में अच्छे व्यवहार का परिचय दे पुलिस: प्रेमचंद
  • देहरादून

कांवड यात्रा में अच्छे व्यवहार का परिचय दे पुलिस: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 24/07/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मेला में आने वाले शिव भक्तों को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाए। उनके लिए पार्किंग में प्राथमिकता दी जाए। कांवड़ यात्रा में पुलिस अच्छे व्यहार का परिचय दे। बुधवार को बैराजरोड स्थित कैम्प कार्यालय में मंत्री ने कोतवाली ऋषिकेश के नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक के साथ बैठक की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि तीर्थनगरी होने के बावजूद यहां खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है। उन्होंने शराब की होम डिलीवरी, बिना लाइसेंस रेस्टोरेंट में शराब परोसने पर नाराजगी भी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि इस पर अभियान चलाकर अंकुश लगाएं। कहा कि आस्था पथ पर अश्लील हरकत होने की वजह से चलना दूभर हो गया है। यहां आए दिन नशेड़ी प्रवृत्ति के लोगों का जमघट देखने को मिलता है, जिससे आस्था पथ की संपत्ति को भी नुकसान पहुंच रहा है। यहां नियमित गश्त बढ़ाई जाए। कहा कि नगर में ट्रैफिक की समस्या दिनों-दिन बढ़ रही है। इसके लिए सड़क पर सफेद पट्टी के बाहर खड़े वाहन, अतिक्रमण पर कार्रवाई करें। साथ ही सभी यूनियन के लोगों के साथ समन्वय बनाकर ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाएं। गर्ल्स कॉलेजों के बाहर मनचलों पर नजर रखी जाए, जिससे नगर में बहला फुसला कर अपहरण जैसी घटनाएं पर अंकुश लग सके। वरिष्ठ नागरिकों की समस्या सुनने के लिए नियमित पुलिस अभियान चलाएं। जो वरिष्ठ नागरिक थाने आने में असमर्थ हैं, उनके घर जाकर पुलिस समस्या जानें। मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह खोलिया, एसएसआई उत्तम सिंह रमोला, चौकी इंचार्ज एम्स चिंतामणि मैठाणी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंचायत प्रतिनिधियों का धरना जारी
Next: लोनिवि के खिलाफ फूटा अमितग्राम के लोगों का गुस्सा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.