Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कानूनगो और पटवारियों हड़ताल से कामकाज बाधित
  • पौड़ी

कानूनगो और पटवारियों हड़ताल से कामकाज बाधित

RNS INDIA NEWS 24/12/2021
rns featured image new

पौड़ी। समान काम के लिए समान वेतन देने सहित विभिन्न मांगों पर कदम नहीं उठाएं जाने से नाराज पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की बेमियादी हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण निर्वाचन सहित भू अभिलेख और राजस्व क्षेत्रों में कामकाज प्रभावित रहा। कार्मिकों ने शुक्रवार को भी पौड़ी डीएम दफ्तर के बाहर हेमवती नंदन बहुगुणा मूर्ति स्थल पर प्रदर्शन किया और शासन से जल्द ही मांगों पर साकारात्मक कदम उठाएं जाने की गुहार लगाई। जिले में कानूनगो और पटवारियों के काम न करने की वजह से तहसीलों में कामकाज प्रभावित होने लगा। निर्वाचन संबंधी काम भी लटक रहे हैं। संघ ने प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी जताई। प्रदेशव्यापी इस हड़ताल में अकेले पौड़ी जिले के करीब ढाई सौ कार्मिक कार्यबहिष्कार पर चल रहे हैं। संघ के पौड़ी जिलाध्यक्ष विनोद सिंह रावत, संगठन सचिव गौरव लिंगवाल और तहसील अध्यक्ष विजयराम पंत ने कहा कि समान काम के लिए समान वेतन, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण व राजस्व निरीक्षकों के क्षेत्रों का पुनर्गठन और सेवा नियमावली जैसी मांगें राजस्व परिषद में लंबित है। लेकिन लंबे समय से इन पर कोई भी कदम नहीं उठाएं जा रहे हैं। मांगों को हल करने के लिए प्रयास किए गए, लेकिन सरकार इन पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में संघ ने प्रदेशव्यापी हड़ताल का फैसला लिया है। पौड़ी मुख्यालय से हड़ताल में दिलवान सिंह, कुलदीप सिंह, सुनील सिंह रावत, दीपक देवरानी, शिव सिंह रावत, पदमेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव प्रचार समिति के मुखिया के रूप में कैंपेन को लीड करूंगा: हरीश रावत
Next: एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने पौड़ी सीट से ठोकी दावेदारी

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.