Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बहुचर्चित कैमुना घोटाले में संलिप्त वांछित असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर गिरफ्तार, 56 लाख रुपये का हुआ था घोटाला
  • अल्मोड़ा

बहुचर्चित कैमुना घोटाले में संलिप्त वांछित असिस्टेंट डिविजनल मैनेजर गिरफ्तार, 56 लाख रुपये का हुआ था घोटाला

RNS INDIA NEWS 23/07/2021
IMG-20210723-WA0002.jpg

अल्मोड़ा। बहुचर्चित कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाईटी घोटाले के सम्बन्ध में थाना सोमेश्वर में 17 अक्टूबर 2020 को मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मामले में प्रदीप कुमार अस्थाना आदि के साथ नामज़द एवं वांछित अभियुक्त दीपक राम पुत्र जोगा राम निवासी बागेश्वर को विवेचनाधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष सोमेश्वर द्वारा 22 जुलाई को मण्डलसेरा बागेश्वर से ग़िरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा द्वारा 17 जुलाई को गैरजमानती वारण्ट जारी किया गया था, जिसे गिरफ्तारी के बाद आज 23 जुलाई को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
विवेचनाधिकारी राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा बताया कि अभियुक्त दीपक राम उपरोक्त कैमुना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाईटी लिमिटेड के बागेश्वर डिविजन में असिस्टैंट डिविजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत था, जो सोसाईटी की सोमेश्वर शाखा में हुए करीब 56 लाख रुपये के घोटाले में 4 अन्य अभियुक्तों के साथ नामज़द अभियुक्त था, तथा घटना के बाद फरार था।

धोखाधड़ी के मामले में कैमुना क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी के सीएमडी की जमानत याचिका खारिज


घटना का मुख्य आरोपी सोसाइटी का मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप कुमार अस्थाना पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है जो वर्तमान में जिला कारागार अल्मोड़ा में निरुद्ध है।
गिरफ्तार अभियुक्त दीपक राम उपरोक्त के विरूद्ध थाना सोमेश्वर के अलावा जनपद बागेश्वर के थाना कोतवाली बागेश्वर, थाना बैजनाथ जनपद पिथौरागढ़ के थाना बेरीनाग आदि थानों में भी अभियोग पंजीकृत हैं।

इस बहुचर्चित घोटाले के अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सोमेश्वर पुलिस की सराहना की गयी है, तथा गिऱफ्तारी टीम के उत्साहवर्धन हेतु रु0 1000.00 नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल
राजेन्द्र सिंह बिष्ट (थानाध्यक्ष सोमेश्वर)
कॉन्स्टेबल गोपाल गिरी
कॉन्स्टेबल सतीश उपाध्याय

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चमधार में 6 घंटे तक बंद रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ एनएच
Next: टोल मांगने पर कर्मचारियों से अभद्रता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.