Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला किशोर का शव
  • ऊधम सिंह नगर

कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। आजाद नगर वार्ड 2 में घर के कमरे में एक 16 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बाबूराम पुत्र बद्रीप्रसाद निवासी आजाद नगर वार्ड 2 में रहता है। वह राजमिस्त्री का काम करता है। उसने बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र मुनीश कारपेंटर का काम सीख रहा था। वह पिछले 10-15 दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। उसने शुक्रवार को मुनीश को काम पर जाने के लिए कहा था। दोपहर में वह किसी कार्यवश घर के बाहर चला गया और पत्नी दिनेश कुमारी घर के बाहर बैठ गई। दोपहर जब पुत्री स्कूल से आई तो उसने मुनीश को कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटके देखा। यह देख उसकी चीख निकल गई। इस पर उसकी मां और पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में मुनीश को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दरऊ पुलिस चौकी इंचार्ज हेमचंद तिवारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसआई हेमचंद तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी कोआपरेटिव सोसाइटी के एक और सरगना को दबोचा
Next: ‘पर्यावरण की पाठशाला’ में छात्रों को मिला जलवायु चेतना का पाठ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.