Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • फर्जी कोआपरेटिव सोसाइटी के एक और सरगना को दबोचा
  • पौड़ी

फर्जी कोआपरेटिव सोसाइटी के एक और सरगना को दबोचा

RNS INDIA NEWS 23/05/2025
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।  पौड़ी पुलिस ने करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाली फर्जी को-ऑपरेटिव सोसाइटी एलयूसीसी के एक और सरगना को लखनऊ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। अब तक पुलिस इस सोसाइटी के दस आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस संबध में 1 जून 2024 को वादिनी तृप्ति नेगी निवासी कोटद्वार द्वारा संबधित कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। साथ ही एक और वादिनी अंजना रावत ने भी इसी कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर सोसाइटी के गढ़वाल परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों में दर्ज अभियोगो के पर्यवेक्षण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया। मामले में कार्रवाई के दौरान उन्होंने पाया कि सोसाइटी के बैंक खातों से 22.94 करोड़ रुपये. रामनाथ गुप्ता नाम के व्यक्ति के पीएनबी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। रामनाथ गुप्ता को सोसाइटी के चेयरमैन जितेन्द्र निरंजन द्वारा इस खाते की साइनिंग अथोरटी दे रखी थी। इस पर आरोपी रामनाथ गुप्ता की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रमोहन सिंह व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन तुषार बोरा के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया। आरोपी शातिर किस्म का होने के कारण लगातार अपने ठिकाने व मोबाइल नम्बर बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन पुलिस टीम ने अथक प्रयासों व सर्विलांस की मदद से आरोपी रामनाथ गुप्ता, निवासी- वाराणसी, उत्तर प्रदेश को लखनऊ, उ.प्र. से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय बड्स कोर्ट देहरादून के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरी-केदार की यात्रा कर लौटे रघुनाथ महाराज
Next: कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला किशोर का शव

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
  • बाड़ेछीना के पास खाई में गिरी बोलेरो, 11 लोग घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.