Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, शिवराज ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, शिवराज ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश

RNS INDIA NEWS 09/11/2021
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में आग लग गई। इस हृदय विदारक घटना में चार बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट कारण बताया जा रहा है। मौके पर दमकल की 12 गाडिय़ां की मदद से आग पर काबू पाया गया। उधर, सूचना मिलते ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी अस्पताल में पहुंचे। घटनास्थल पर देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए मामले में हाईलेवल जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल के माने जाने कमला नेहरू अस्पताल में बच्चों के वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग जिस वार्ड में लगी, वहां दो दर्जन से अधिक बच्चे भर्ती थे। आग लगने से कुछ बच्चे झुलस गए हैं। इलाज के दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग की सूचना पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौके पर पहुंचे।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि तीसरे फ्लोर के जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 40 बच्चे भर्ती थे, जिसमें से 4 बच्चों की मौत हो गई है। बाकी 36 बच्चों को बचाकर दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मृतक के माता-पिता को मुआवजे के तौर पर 4-4 लाख रुपए अनुग्रह राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ। घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जायडस कैडिला से एक करोड़ वैक्सीन खरीदेगी सरकार
Next: बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.