Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • जायडस कैडिला से एक करोड़ वैक्सीन खरीदेगी सरकार
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

जायडस कैडिला से एक करोड़ वैक्सीन खरीदेगी सरकार

RNS INDIA NEWS 09/11/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक सरकार के पास एक और हथियार आने वाला है। भारत में टीकाकरण की रफ्तार और तेज होने वाली है, क्योंकि दवा निर्माता कंपनी जायडस कैडिला ने पुष्टि की कि उसे भारत सरकार से ‘जायकोव-डी’ की एक करोड़ खुराक की आपूर्ति का ऑर्डर मिला है। सरकार टीके के लिए 265 रुपये प्रति खुराक की दर से भुगतान करेगी। फार्मा कंपनी की ओर से दायर एक नियामक फाइलिंग में कहा गया है, जायडस कैडिला को विश्व के पहले प्लाज्मिड डीएनए टीके जायकोव-डी की एक करोड़ खुराक की आपूर्ति करने का ऑर्डर भारत सरकार से मिला है। खुराक 265 रुपये प्रति के हिसाब से दी जाएगी। वहीं, सुई मुक्त एप्लीकेटर 93 रुपये प्रति खुराक की दर से दिया जाएगा, जिसमें जीएसटी शामिल नहीं होगा। कंपनी ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ परामर्श करने के बाद कीमत तय की गई है। टीका पारंपरिक सिरिंज के बजाय सुई मुक्त एप्लीकेटर के माध्यम से दिया जाएगा। एप्लीकेटर का नाम ‘फार्माजेट’ है। जायडस कैडिला के प्रबंध निदेशक शर्विल पटेल ने कहा, जायकोव-डी के जरिये सरकार के टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग देने में हमें खुशी होगी। हमें उम्मीद है कि सुई मुक्त टीके से ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा। इसके जरिये 12 से 18 साल के युवा भी कोविड से सुरक्षित हो पाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निर्मल सिंह को शिव सेना भारतवंशी के प्रदेशाध्यक्ष की कमान
Next: कमला नेहरू अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, शिवराज ने दिए हाई लेवल जांच के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.