Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 06 जून को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

06 जून को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे

RNS INDIA NEWS 05/06/2022
rns featured image new

शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत करेंगे रामनगर विद्यालय शिक्षा परिषद बोर्ड रिजल्ट घोषित

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) जल्द ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 6 जून शाम 4 बजे को जारी करने जा रहा है। शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत रामनगर विद्यालय शिक्षा परिषद बोर्ड रिजल्ट घोषित करेंगे। वहीं, परीक्षार्थी अधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in या www.uaresults.nic.in पर जाकर ऑनलाइन भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस बार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसमें करीब ढाई लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। दोनों कक्षाओं को मिलाकर करीब 13 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान टिप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ऐसे ऑनलाइन देख सकते हैं रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले यूकेबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in या www.uaresults.nic.in पर जाएं। होमपेज पर जाकर यूके बोर्ड 10th 12th रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। आपके स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे सेव कर सकते हैं।

वहीं, खास बात यह है कि छात्र अपना रिजल्ट SMS के द्वारा भी चेक कर सकते हैं। आज भी एक बड़ी आबादी के पास एंड्राइड मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप नहीं है, इसको ध्यान में रखते हुए बोर्ड द्वारा SMS द्वारा यूके बोर्ड परिणाम चेक करने की व्यवस्था की है। इसके लिए आपको अपने साधारण मोबाइल से एक टेक्सस्ट मैसेज करना होगा। जिसके कुछ समय बाद आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर मैसेज के रूप में प्राप्त होगा। ऐसे छात्र अपना रिजल्‍ट एसएमएस के जर‍िये मोबाइल पर मंगा सकते हैं। मोबाइल पर एसएमएस के जर‍िये अपना र‍िजल्‍ट प्राप्‍त करने के लिए छात्र नीचे दिये गए स्‍टेप्‍स फॉलो करें।

1। अपने मैसेज बॉक्‍स में जाएं।
2। कक्षा 10वीं का रिजल्‍ट पाने के लिए UK10_रोल नंबर लिखें।
3। इसके बाद इसे 5676750 पर भेज दें। कक्षा 10वीं का पर‍िणाम मोबाइल में एसएमएस के जर‍िये आ जाएगा।
4। कक्षा 12वीं का रिजल्‍ट पाने के लिए UK12_रोल नंबर लिखना होगा।
5। इसके बाद इसे 5676750 पर भेज दें। कक्षा 12वीं का पर‍िणाम मोबाइल में एसएमएस के जर‍िये आ जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव की कार दुर्घटनाग्रस्त
Next: चारधाम पहुंचने के बाद तत्काल दर्शन करने से बचें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इंस्टाग्राम रील बनी सबूत, चोरी का हार पहनने वाली नौकरानी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.