Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चारधाम पहुंचने के बाद तत्काल दर्शन करने से बचें
  • उत्तराखंड

चारधाम पहुंचने के बाद तत्काल दर्शन करने से बचें

RNS INDIA NEWS 05/06/2022
char dham

चारधाम रूट और धाम में दर्शन से पहले यात्रियों को 48 घंटे का विश्राम कराने की जरूरत : कमेटी

देहरादून। देशभर से यात्रा पर आ रहे कोरोना संक्रमित रहे तीर्थ यात्रियों को चारधाम में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें ज्यादा हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की एक्सपर्ट कमेटी ने इसे देखते हुए श्रद्धालुओं से तत्काल दर्शन न करने और 48 घंटे तक स्थानीय परिस्थितियों में रहने की सलाह दी है। रविवार को सचिवालय मीडिया सेंटर में चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर बुलाई गई पत्रकार वार्ता के दौरान स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने बताया कि चारधाम में हो रही तीर्थ यात्रियों की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए एचएनबी चिकित्सा विवि के कुलपति प्रो हेमचंद्रा की अध्यक्षता में एक्सपर्ट कमेटी बनाई गई है। एक्सपर्ट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मैदानी क्षेत्रों से गए यात्रियों का शरीर स्थानीय जलवायु के अनुसार ढल नहीं पा रहा। इससे यात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि कोरोना की वजह से भी लोगों को हाई एल्टीट्यूट में ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। इस परिस्थिति से बचने के लिए चारधाम रूट और धाम में दर्शन से पहले यात्रियों को 48 घंटे का विश्राम कराने की जरूरत है। कमेटी के चेयरमैन प्रो हेमचंद्रा ने बताया कि चारधाम में हुई मौतों का विश्लेषण करने के बाद पाया गया है कि मैदानी क्षेत्रों से गए लोगों का शरीर हाई एल्टीट्यूट के अनुरूप तुरंत ढल नहीं पा रहा। जबकि कोविड के प्रभावों की वजह से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लोगों को इस बार ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे में स्वस्थ्य लोगों को ही यात्रा करने की इजाजत देने के साथ ही लोगों को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण कराने को कहा गया है।

ज्यादातर मौतें बीमार होने के वजह से हुई
एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन प्रो हेमचंद्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि चारधाम यात्रा के दौरान इस साल हुई मौतों में से 60 प्रतिशत ऐसे तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है जो पहले से ही बीमार थे। इन लोगों को अत्यधिक शुगर, बीपी के साथ ही अन्य बीमारियां थी जिसकी वे दवाइयां ले रहे थे। उन्होंने कहा कि मरने वालों में 60 प्रतिशत लोगों की उम्र भी 60 साल से अधिक थी। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत के करीब ऐसे मरीज थे जिन्हें घोषित रूप से कोविड संक्रमण हुआ था। मालूम है कि अब चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 135 से ज्यादा तीर्थयात्रियों की मौतें हो चुकी हैं।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही आएं चारधाम
प्रो हेमचंद्रा ने कहा कि चारधाम बहुत ऊंचाई पर स्थित है। ऐसे में वहां आने से पहले लोगों को अपना स्वास्थ्य परीक्षण जरूर करा लेना चाहिए। उन्होंने चारधाम में जाने से पहले यात्रियों की स्क्रीनिंग बढ़ाने की जरूरत भी बताई। हालांकि उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाएं पहले की तुलना में कई गुना बढ़ाई गई हैं। उन्होंने देशभर के लोगों से अपील की कि वे चारधाम यात्रा पर आने से पहले स्वास्थ्य परीक्षण जरूर कराएं और डॉक्टरों से इस संदर्भ में राय जरूर लें।

चारधाम में 66 प्रतिशत बढ़ी स्वास्थ्य सुविधाएं
स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने बताया कि 2019 की तुलना में इस बार चारधाम में 66 प्रतिशत अधिक डॉक्टर तैनात किए गए हैं। 178 डॉक्टर चारधाम में तैनात किए गए हैं। 108 एम्बुलेंस पिछली बार की तुलना में 133 प्रतिशत अधिक हैं। अभी तक दो लाख से अधिक यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई है। 71 हजार से अधिक यात्री ओपीडी में देखे गए हैं। 381 यात्रियों को एम्बुलेंस सुविधा दी गई। पांच हजार से अधिक यात्रियों को आपात कालीन परिस्थितियों में इमरजेंसी इलाज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 06 जून को जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे
Next: 11 से 14 जून तक सभी जिलों में क्रियान्वयन कार्यशाला का आयोजन करेगी कांग्रेस

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.