Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कैंची धाम मंदिर में ड्रेस कोड लागू, मंदिर के अंदर फोटोग्राफी पर भी प्रतिबंध
  • नैनीताल

कैंची धाम मंदिर में ड्रेस कोड लागू, मंदिर के अंदर फोटोग्राफी पर भी प्रतिबंध

RNS INDIA NEWS 07/08/2023
rns featured image new

नैनीताल। श्रद्धालु अब कैंची धाम मंदिर में मर्यादित वस्त्रों में ही प्रवेश कर सकेंगे। अमर्यादित वस्त्रों में बाबा नीब करौली के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर के अंदर फोटोग्राफी करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए मंदिर समिति की ओर से कैंचीधाम के बाहर और आसपास साइन बोर्ड लगा गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को मंदिर समिति के निर्णय की जानकारी मिल सके।
मंदिर समिति के प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि मंदिर के अंदर मोबाइल में बात करना मोबाइल से फोटो वीडियो बनाना मना है। कहा, मंदिर के अंदर प्रवेश करने से पहले ही मोबाइल को साइलेंट कर सकते हैं। फोटोग्राफी करते हुए पकड़े जाने पर श्रद्धालु के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परिसर के आसपास में मंदिर समिति की ओर से साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं।
उन्होंने अपील की है कि श्रद्धालु मर्यादित वस्त्र पहनकर ही दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लें। अमर्यादित अशोभनीय वस्त्र पहनकर दर्शन न करें। कहा मंदिर की पवित्रता को सभी श्रद्धालु बनाएं रखें। कैंची के ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया ने बताया कि लगातार श्रद्धालु मंदिर में मना करने के बाद फोटोग्राफी वीडियो बनाते हैं। समिति ने साइन बोर्ड लगाकर मंदिर में मर्यादित वस्त्रत्त् पहनकर ही दर्शन करने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार
Next: तीलू रौतेली पुरस्कारों की घोषणा, एथलीट मानसी नेगी, गरिमा जोशी समेत 13 महिलाएं होंगी सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.