Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कड़ाके की ठंड से ओपीडी में मरीजों की संख्या हुई आधे से भी कम
  • हरिद्वार

कड़ाके की ठंड से ओपीडी में मरीजों की संख्या हुई आधे से भी कम

RNS INDIA NEWS 14/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। बुधवार को घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने हरिद्वार में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। सुबह से ही शहर को कोहरे की चादर ने ढक लिया, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ठंड का सीधा असर सरकारी अस्पतालों की ओपीडी पर भी देखने को मिला। आम दिनों में जहां अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें नजर आती हैं, वहीं बुधवार को ओपीडी कक्षों में सन्नाटा पसरा रहा। जिले के तीनों प्रमुख सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या आधे से भी कम रही। मेला अस्पताल में बुधवार को केवल 140 नए मरीजों ने ओपीडी की पर्ची बनवायी, जबकि सामान्य दिनों में यह आंकड़ा 350 तक पहुंच जाता है। इसी तरह जिला महिला अस्पताल में मात्र 65 नए पर्ची बनी, जबकि रोजाना यहां करीब 200 नए मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। जिला अस्पताल की स्थिति और भी चिंताजनक रही, जहां बुधवार को केवल 31 नए ओपीडी पर्चे बने, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या लगभग 150 रहती है। मेला अस्पताल के सीएमएस डॉ.राजेश गुप्ता का कहना है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे ठंड के चलते अस्पताल आने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि गंभीर बीमारी या परेशानी होने पर इलाज में लापरवाही न बरतें और समय पर अस्पताल पहुंचें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं
Next: गोल्डन कार्ड सहित लंबित समस्याओं के समाधान की कर्मचारी–शिक्षकों ने उठाई मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.