Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कबाड़ के गोदाम में आग लगने से युवक जिंदा जला
  • देहरादून

कबाड़ के गोदाम में आग लगने से युवक जिंदा जला

RNS INDIA NEWS 03/11/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  शहर में घनी आबादी के बीच हीरालाल मार्ग पर कबाड़ के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर गोदाम में एक युवक जिंदा जलकर मर गया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद गोदाम से शव बाहर निकाला। हालांकि, अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हुई है। कबाड़ के गोदाम के संचालक को भी उसके बारे में पता नहीं है। आग लगने का कारण भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार तड़के करीब चार बजे की है। सूचना मिली कि हीरालाल मार्ग पर एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई है। तत्काल पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची। गोदाम से निकलने वाली आग की ऊंची लपटों से आसपास बसे लोग भी सहम गए। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दमकल कर्मी गोदाम में दाखिल हुए तो उन्हें एक व्यक्ति का शव जली अवस्था में मिला। वहीं, गोदाम में आग लगने से संचालक का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। कोतवाल कैलास चंद्र भट्ट ने बताया कि गोदाम तालीब निवासी चंद्रभागा, ऋषिकश का है। मूलरूप से वह रुड़की स्थित मंगलौर का निवासी है। तीन दिन से तालीब पारिवारिक समारोह में गया हुआ था। पूछताछ में उसने बताया कि उसके गोदाम में कोई कर्मचारी नहीं रहता था। घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में इतना पता चला कि व्यक्ति गोदाम के ऊपरी हिस्से से भीतर दाखिल हुआ। अज्ञात की उम्र 28 से 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। फिलहाल शव एम्स की मोर्चरी में रखवाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 8 नवम्बर को उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को किया जाएगा सम्मानित
Next: शादी से एक दिन पहले ही दुल्हन घर से गायब

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.