Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेयजल समस्या के समाधान को पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

पेयजल समस्या के समाधान को पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 18/06/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्याहीदेवी- कंकरकोटी-सर्किट हाउस, शैल-धारकीतूनी, लोअर माल रोड बिनसर-कसारदेवी, डोल-लोधिया-बर्शिमी ग्रेविटी पेयजल योजनाओं को जल जीवन मिशन, जिला योजना में सम्मिलित किये जाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में सर्वप्रथम 1930 के दशक में ग्रेविटी पेयजल योजनाओं का निर्माण किया गया था। इन सभी स्त्रोती पेयजल योजनाओं से अल्मोड़ा नगर, खास पर्जा क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जाती थी। जिनका संचालन एवं रख-रखाव उत्तराखण्ड जल संस्थान अल्मोड़ा के द्वारा किया जाता है। वर्तमान समय में अल्मोड़ा शहर को कोसी-मटेला पम्पिंग योजना से पेयजल की आपूर्ति कराई जा रही है परन्तु उक्त पम्पिंग पेयजल योजना में वर्षा ऋतु के दौरान कोसी नदी में अत्यधिक सिल्ट आने, समय-समय पर विद्युत व्यवधान होने के कारण पेयजल आपूर्ति अधिकांश समय बाधित रहती है तथा ग्रीष्म ऋतु में कोसी नदी का जल स्तर अत्यधिक कम हो जाता है जिस कारण अल्मोड़ा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती है। जिससे नागरिकों को भारी पेयजल संकट से गुजरना पड़ता है। उन्होंने अल्मोड़ा नगर को पेयजल आपूर्ति करने हेतु उक्त सभी स्रोती पेयजल योजनाओं का पुर्नगठन जल जीवन मिशन, जिला योजना में स्वीकृत करते हुए यथाशीघ्र करवाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांवड़ियों पर लाठीचार्ज, रातभर चला हंगामा
Next: केदारनाथ पैदल मार्ग पर दुकान ढहने से हुए हादसे के दो घायल एम्स ऋषिकेश रेफर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 18.44.25_11zon
  • अल्मोड़ा

बारिश से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर में दो भवनों की छतों पर डाली तिरपाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-11 at 19.22.53
  • अल्मोड़ा

संपर्क से सम्मान अभियान के तहत घर-घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.