Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांवड़ियों की भीड़ से ऋषिकेश क्षेत्र की सड़कें पैक
  • देहरादून

कांवड़ियों की भीड़ से ऋषिकेश क्षेत्र की सड़कें पैक

RNS INDIA NEWS 02/08/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में पहुंचते ही नीलकंठ धाम में जलाभिषेक को पहुंचे डाक कांवड़ियों में गुरुवार को भागमभाग दिखी। कांवड़ियों की भीड़ से ऋषिकेश क्षेत्र की सड़कें पैक रहीं। मार्गों पर कांवड़ वाहन के अत्यधिक दबाव से स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं। सड़कों के किनारे पार्किंग से कई स्थानों पर जाम के हालात भी पैदा हुए। गुरुवार को हरिद्वार-ऋषिकेश नेशनल हाईवे, आईडीपीएल रोड और हरिद्वार बाईपास मार्ग पर डाक कांवड़ियों का कब्जा दिखा। दोपहिया, सवारी वाहन और ट्रक व ट्रैक्टर-टालियों में दिनभर इन मार्गों पर कांवड़ियों का हुजूम नीलकंठ के लिए दौड़ता रहा। शुक्रवार को जल के चलते कांवड़ियों में नीलकंठ से वापसी के लिए आपाधापी भी दिखी। वाहनों से फर्राटा भरते हुए महादेव का जलाभिषेक कर निकले। इस बीच कांवड़ियों को पार्किंग में वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिली, तो उन्होंने सड़कों के किनारे ही वाहनों को पार्क कर दिया, जिससे हरिद्वार बाईपास मार्ग और आईडीपीएल रोड पर जाम लग गया। यातायात बाधित होने से कांवड़ियों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी दो-चार होना पड़ा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र रायवाला, गुमानीवाला और श्यामपुर में भी मार्गों पर कांवड़ियों के हुजूम से लोगों को दिक्कतें पेश आईं। भीड़भाड़ में लोगों को सड़क पार करने में भी एक-दो मिनट के बजाय काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 अगस्त
Next: नाले में बहने से युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.