Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर यूपी और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त बैठक
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर यूपी और उत्तराखंड पुलिस की संयुक्त बैठक

RNS INDIA NEWS 05/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कांवड़ मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार और बिजनौर पुलिस अधिकारियों ने रविवार को संयुक्त बैठक की। बैठक में सुरक्षा, ट्रैफिक और समन्वय को लेकर रणनीति तैयार की। बैठक में दोनों जनपदों के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और कांवड़ यात्रियों की सुविधाओं को लेकर साझा रणनीति तैयार की। बैठक में हैवी वाहनों की आवाजाही के समय निर्धारण, प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन, अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर सघन चेकिंग, भीड़ प्रबंधन और आकस्मिक परिस्थितियों में वायरलेस संचार के माध्यम से त्वरित समन्वय पर विस्तार से चर्चा हुई। डीजे संचालन से संबंधित शासन के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पर भी सहमति बनी। अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, चिकित्सा, यातायात और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। बैठक के बाद हरिद्वार और बिजनौर पुलिस के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कांवड़ यात्रा मार्ग और प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट्स का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में एसपी यातायात हरिद्वार निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बिजनौर गौतम राय, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ नजीबाबाद आकांक्षा गौतम, सीओ ट्रैफिक भूपेंद्र सिंह तथा दोनों जनपदों के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समापन पर हरिद्वार पुलिस ने बिजनौर पुलिस के अधिकारियों को गंगाजल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत
Next: सरकारी ठेके के नाम पर 15 साल पुराने दोस्त ने ठग ली रकम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में पौधारोपण, दो लाख किसानों को मिलेगा शून्य ब्याज पर ऋण

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.