Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • काम नहीं करने वालों को डीएम ने फटकारा
  • हरिद्वार

काम नहीं करने वालों को डीएम ने फटकारा

RNS INDIA NEWS 21/12/2021
default featured image

रुड़की। आपके हाव-भाव ही बता रहे हैं कि आप झूठ बोल रहे। कितने दिनों से यह शिकायत है। शाम तक काम नहीं हुआ तो निलंबन के आदेश जारी कर दूंगा। तहसील दिवस में सुनवाई के लिए पहुंचे जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शिकायत निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को जमकर फटकारा। मंगलवार को लेखपाल सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत ने जनसमस्या सुनी। कुल 54 शिकायतों में से एक का मौके पर निस्तारण किया गया। झबरेड़ा क्षेत्र में एक जमीन संबंधी विवाद में शिकायत की गई थी। शिकायती पत्र देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने क्षेत्र के लेखपाल को बुलाया। लेखपाल डीएम के सामने फरियादी की बातों का जवाब नहीं दे पाया। नाराज डीएम ने लेखपाल को तहसील दिवस छोड़कर तुरंत मौके पर जाने को कहा। शाम तक समस्या का समाधान नहीं होने पर निलंबन की चेतावनी दी। वर्ग तीन और चार जमीन के मामले में कई आवेदन नहीं लेने पर भी डीएम ने नाराजगी जताई। एएसडीएम से एक सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा। गणेशपुर में एक बुजुर्ग महिला ने बेटों पर मकान खाली करवाने की शिकायत की। डीएम ने नगर निगम से मकान महिला के नाम दर्ज कराने को कहा। इस दौरान सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र, एसपी देहात परमेंद्र सिंह डोबाल, एएसडीएम वीएन शुक्ल, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश में परिवर्तन का मन बना चुकी है जनता: हरीश
Next: मृत किसान के परिजनों को मिलेगा शस्त्र लाइसेंस

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

छात्र की खुदकुशी पर आयुर्वेदिक कॉलेज में जड़े ताले

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

खानपुर ब्रह्मपुर में दिसंबर माह से नहीं बंटा राशन

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.