Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डांडा-बनवाला मार्ग बदहाल, गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार

डांडा-बनवाला मार्ग बदहाल, गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 03/04/2026
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। बुग्गावाला क्षेत्र के डांडा-बनवाला मार्ग की बेहद खराब हो चुकी है जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। गहरे-गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से जल्द ही सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है। यह मार्ग डांडा और बनवाला गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। जिस पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, किसान, छात्र और छोटे-बड़े वाहन चलते हैं। लेकिन लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। दोपहिया वाहन चालक आए दिन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। जबकि चार पहिया वाहनों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सचिन सैनी, सोनू सैनी, चंचल चौहान और सुरेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई बार ग्रामीणों को चोट भी लग चुकी है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग और किसी जनप्रतिनिध द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क पर पानी भरने से छात्रों को स्कूल जाने में भी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने मार्ग के खराब होने से खेतों तक कृषि उपकरण और फसल ले जाने में दिक्कतें आ रही हैं। आरोप है कि कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को भी सड़क के बारे में बताया गया लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यटन सीजन को लेकर अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस सतर्क
Next: गुलदार का आतंक, घर की चौखट से बच्ची को उठा ले गया, मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.