Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ग्रास संस्था की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, नए पदाधिकारियों का चयन
  • अल्मोड़ा

ग्रास संस्था की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, नए पदाधिकारियों का चयन

RNS INDIA NEWS 03/04/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। ग्रामीण समाज कल्याण समिति (ग्रास) की वार्षिक साधारण सभा की बैठक तल्ला चीनाखान स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान ने की, जिसमें प्रबंध कार्यकारिणी और साधारण सभा के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान संस्था की गतिविधियों का भौतिक एवं वित्तीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन में वर्षभर में संचालित परियोजनाओं, प्राप्त धनराशि, व्यय विवरण और कार्य निष्पादन की स्थिति की जानकारी दी गई, जिसे सदस्यों ने अनुमोदित किया। माइग्रेंट परियोजना सहित विभिन्न योजनाओं की वार्षिक प्रगति भी प्रस्तुत की गई। इस दौरान संस्था में पदाधिकारियों के त्यागपत्र के बाद रिक्त पदों पर नए चयन किए गए। सचिव पद पर रेखा बिष्ट, कोषाध्यक्ष पद पर ललित मोहन गौड़ और उपसचिव पद पर मदन सिंह मेर को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा अन्य रिक्त पदों पर भी नए सदस्यों का चयन किया गया। संस्था के अधिशासी निदेशक भूपेंद्र चौहान ने बताया कि दोसाद जलागम परियोजना फरवरी से शुरू हो चुकी है। साथ ही महिला विकास के तहत जूट बैग प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री महिला सतत आजीविका योजना और नेशनल जूट बोर्ड की योजनाएं अप्रैल-मई से प्रारंभ की जाएंगी। अंत में संस्था अध्यक्ष ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। बैठक में संस्था के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Next: युवक पर हमले के विरोध में बाजार बंद, महिलाओं का विरोध मार्च

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-03 at 17.44.34_11zon (1)
  • अल्मोड़ा

राम मंदिर चंदे की जांच और रानीखेत अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पेयजल संकट पर यूकेडी का जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.