
अल्मोड़ा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल काफली की छात्रा भावना बिष्ट ने राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में ऊंची कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। उसकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों और स्कूल के शिक्षकों ने खुशी जताई है।भावना को शनिवार को विद्यालय में शिक्षको ने सम्मानित भी किया। भावना अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध साह, खेल शिक्षक वंदना चौधरी, कमलेश पांडे, लोकेंद्र सिंह, आनंद पांडे, यशोदा गहतोड़ी, ज्योति बिष्ट, प्रवीण सिंह आदि ने खुशी जताई है।


