Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ज्योलीकोट से नैनीताल तक 17 किमी सड़क की दशा सुधरेगी
  • नैनीताल

ज्योलीकोट से नैनीताल तक 17 किमी सड़क की दशा सुधरेगी

RNS INDIA NEWS 14/01/2025
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  पर्यटन सीजन के दौरान सबसे अधिक यातायात का दबाव झेलने वाले नैनीताल-हल्द्वानी नेशनल हाईवे की दशा जल्द सुधरेगी। एनएच खंड ने पैचवक का काम शुरू कर दिया है। जिसकी लागत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। पर्यटक और यात्री वाहनों के दबाव के साथ नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे अपनी बदहाली से भी जूझ रहा है। बड़े-बड़े अफसरों के काफिले इसी सड़क से गुजरते हैं। इसके बावजूद उधड़ी सड़क की किसी ने सुध नहीं ली। कई महीनों से बदहाल इस सड़क को दुरुस्त न कर पाने के पीछे एनएच खंड ने मौसम अनुकूल न होने और यातायात का दबाव अधिक होने को वजह बताया था। बहरहाल, अब सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि सड़क का सरफेस उखड़ गया था। जिसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। ज्योलीकोट से नैनीताल तक करीब 17 किमी हाईवे पर पैचवर्क का काम तेज गति से हो रहा है। इसके लिए कोई अलग से बजट नहीं है। ऐसे में मेंटेनेंस के तहत करीब 25 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।

रूसी बाईपास के सुधारीकरण का काम शुरू
नैनीताल में पर्यटकों के बढ़ते दबाव और यातायात को ध्यान में रखते हुए रूसी बाईपास का सुधारीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। करीब 3.66 करोड़ की लागत से ये काम किया जाएगा। जिसके तहत बाईपास में नालियों का निर्माण किया जाएगा। ताकि बरसात के दौरान सड़क पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाईपास पर सरफेस पार्किंग का भी निर्माण किया जाएगा। प्रारंभिक कार्य के तहत बाईपास की सड़कों की मरम्मत, उबड़-खाबड़ स्थानों के समतलीकरण और सुरक्षा मानकों को सुधारने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। लोनिवि प्रांतीय खंड नैनीताल के सहायक अभियंता जीएस जनौटी ने बताया कि कार्यों को जल्द ही पूरा किया जाएगा, ताकि आगामी पर्यटन सीजन में पर्यटकों को कोई असुविधा न हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24.82 लाख से ठीक होंगे बिजली के पोल और लाइनें
Next: मेडिकल कालेज की चयनित भूमि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.