Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जंगल से बनाया जाए कूड़ा निस्तारण केंद्र का रास्ता
  • देहरादून

जंगल से बनाया जाए कूड़ा निस्तारण केंद्र का रास्ता

RNS INDIA NEWS 08/12/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू से दूरभाष के माध्यम से वार्ता की। उन्होंने लालपानी बीट में कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए जाने वाले मार्ग को ग्रामीण क्षेत्र की बजाए जंगल से बनाए जाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को मंसादेवी रूषा फार्म और अमितग्राम के लोगों ने बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय में काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। क्षेत्रवासियों ने लालपानी बीट में बन रहे ट्रंचिंग ग्राउंड की समस्या रखी। जिसके बाद मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू से फोन पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि गोविंद नगर में वर्षों से पड़े कूड़े का निस्तारण किया जाना उचित है। मगर, अन्य जगह भी लोगों को परेशानी न हो, इसका ख्याल भी रखना आवश्यक है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल लालपानी बीट में कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए जाने का मार्ग ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य मार्ग की बजाए जंगल से होकर बनाया जाए। इस संबंध में जल्द बैठक कर समाधान निकाला जाए। जिससे स्थानीयों की समस्याओं का भी समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि लालपानी बीट में कूड़ा निस्तारण केंद्र को लेकर कुछ तथाकथित लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रहे हैं। चुनाव नजदीक देख इस संबंध में अपनी राजनीति कर रहे हैं, जो सही नहीं है। कहा कि जनता ऐसे मतलब की राजनीति करने वालों को चुनाव में सबक भी सिखाएगी। बैठक में निवर्तमान पार्षद वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, पुरूषोत्तम बडोनी, राजमती देवी, सुनीता देवी, प्रसनी देवी, विजया देवी, रंजीत थापा, रमजान, धर्म सिंह क्षेत्री, विजय आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी ने जीती राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता
Next: दो साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.