Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार: जूना अखाड़े ने भगवान आनंद भैरव की शोभायात्रा निकाली
  • हरिद्वार

हरिद्वार: जूना अखाड़े ने भगवान आनंद भैरव की शोभायात्रा निकाली

RNS INDIA NEWS 15/11/2022
09- (6)

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के नागा संन्यासियों, साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने मंगलवार को नगर के प्रमुख बाजारों में भगवान आनंद भैरव अर्थात बटुक भैरव की शोभायात्रा निकाली। जूना अखाड़े स्थित भगवान आनंद भैरव के पौराणिक मंदिर से आनंद भैरव की पूजा अर्चना के पश्चात रथ में सवार संन्यासियों द्वारा शोभायात्रा प्रारंभ की गई। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों के साथ-साथ श्री परशुराम अखाड़े के वीरों द्वारा तलवारबाजी, गदा, फरसा तथा अन्य अस्त्र-शस्त्रों के प्रदर्शन के साथ शोभायात्रा वाल्मीकि चौक, दत्तात्रय चौक, हर की पैड़ी, मोती बाजार, बड़ा बाजार होते हुए माया देवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों तथा श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा भगवान आनंद भैरव की पूजा अर्चना की। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी व अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरी ने शोभायात्रा का निर्देशन किया। आनंद भैरव मंदिर के मुख्य पुजारी वशिष्ठ गिरी ने बताया कि बुधवार को भगवान भैरव का जन्मोत्सव है। इस अवसर पर भगवान आनंद भैरव का विशिष्ट श्रृंगार किया जाएगा। पौराणिक परंपराओं और मान्यताओं के अनुसार मध्य रात्रि में भैरव भगवान का उत्सव मनाया जाएगा तथा विशेष महाआरती की जाएगी। श्री महंत हरि गिरि महाराज ने बताया कि काल भैरव भगवान शिव का रूद्र रूप है। मान्यता है कि इस दिन इनका व्रत पूजा करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। बताया कि काल भैरव को खिचड़ी, गुड़, तेल, चावल आदि का भोग लगाया जाता है। शोभायात्रा में अखाड़े के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेश पुरी, श्रीमहंत पशुपति गिरी, थानापति कोठारी महंत महाकाल गिरी, महंत हीरा भारती, श्रीमहंत सुरेशनंद सरस्वती, थानापति राजेंद्र गिरी, महंत रतन गिरी, महंत राज गिरी, महंत अमृत पुरी, महंत भीषम गिरी, महंत ग्वाला पुरी सहित बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालु शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार: मंदिर से नगदी और सामान चोरी
Next: पलटन बाजार में जल्द हो दुकानों का सौंदर्यीकरण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.