Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जज फार्म में पानी की लाइन के लिए महिलाओं का हंगामा
  • नैनीताल

जज फार्म में पानी की लाइन के लिए महिलाओं का हंगामा

RNS INDIA NEWS 23/04/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। इसको देखते हुए अब मोहल्लों व कॉलोनियों में लोगों के बीच तकरार तक होने लगी हैं। शनिवार को जज फार्म में ई और एफ ब्लॉक की महिलाओं ने डी ब्लॉक के लोगों को पानी देने का विरोध किया। इस दौरान क्षेत्र में देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में पुलिस व जल संस्थान के एई ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। शनिवार को जज फार्म क्षेत्र के डी ब्लॉक के लिए नई पानी की लाइन बिछाई जा रही थी। इस दौरान ई और एफ ब्लॉक की महिलाएं इकट्ठी हो गईं। उन्होंने डी ब्लॉक को नई लाइन से पानी दिए जाने का विरोध किया। महिलाओं ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद नगर निगम की ओर से क्षेत्र के लिए नई पेयजल लाइन मंजूर की गई है। जबकि डी ब्लॉक के लिए पहले से पानी की लाइन मंजूर है। जल संस्थान के अधिकारियों की मिलीभगत से क्षेत्र के लोगों को डरा-धमकाकर डी ब्लॉक के लिए फिर से नई लाइन बिछाई जा रही है। अगर ई और एफ ब्लॉक के लिए मंजूर पाइप लाइन से डी ब्लॉक के लिए पानी दिया जाता है तो इससे दोनों ब्लॉकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। महिलाओं ने कहा कि वह किसी भी हालत में क्षेत्र से दूसरे ब्लॉक के लिए पानी की लाइन नहीं जाने देंगी। इस दौरान तीनों वार्डों की महिलाओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम व जल संस्थान के एई मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीनों वार्डों की महिलाओं के बीच बैठक कराकर समझौता करवाया। तय किया गया कि डी ब्लॉक के लिए पहले से चल रही पेयजल लाइन को दुरुस्त कर पानी की सप्लाई सुचारू की जाएगी। यदि डी ब्लॉक में पुरानी लाइन से पानी की सप्लाई सुचारू नहीं होती है तो ई और एफ ब्लॉक की लाइन में गेट वॉल्व लगाकर डी ब्लॉक के लोगों को पानी की सप्लाई दी जाएगी। इससे ई और एफ ब्लॉक की पेयजल आपूर्ति में कोई असर नहीं पड़ेगा। साथ ही दोनों कॉलोनियों में मिलने वाले पानी के समय में भी कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके बाद क्षेत्र की महिलाएं शांत हुईं। हंगामा करने वालों में चंपा जीना, शीला रावत, शोभा बोरा, ममता पांडे, निर्मल सिंह बिष्ट, उमेश बिनवाल, राजेंद्र प्रसाद जोशी, एससी पांडे, कैलाश चंद्र जोशी, पंकज जोशी, आशा पांडे, अनीता, जीवन सिंह मेर शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के प्रयास के मामले में छह पर केस
Next: तराई के बढ़ते जल संकट पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिया संज्ञान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.