Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुजरात में भारी बहुमत के साथ भाजपा फिर बनाएगी सरकार – जेपी नड्डा
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

गुजरात में भारी बहुमत के साथ भाजपा फिर बनाएगी सरकार – जेपी नड्डा

RNS INDIA NEWS 03/11/2022
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधान सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करते हुए दावा किया है कि भाजपा भारी बहुमत के साथ गुजरात में फिर से सरकार बनाने जा रही है। जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुजरात में फिर से डबल इंजन की सरकार बनने का दावा करते हुए ट्वीट कर कहा कि, चुनाव आयोग द्वारा गुजरात विधानसभा चुनावों की घोषणा का स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा भारी बहुमत से गुजरात में पुन: डबल इंजन की सरकार बनाएगी और आगामी 5 वर्षों के लिए जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कटिबद्ध भाव से काम करेगी।
आपको बता दें कि, चुनाव आयोग ने गुरुवार को गुजरात विधान सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। प्रदेश में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होगा। चुनावी नतीजों की घोषणा 8 दिसंबर को होगी। चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को 89 सीटों पर और दूसरे चरण के तहत 5 दिसंबर को 93 सीटों पर मतदान होगा। प्रदेश की कुल 182 विधान सभा सीटों में से 13 सीट अनुसूचित जाति और 27 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
गुजरात को भाजपा का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। भाजपा गुजरात में 1995 से लगातार चुनाव जीत रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का गृह राज्य होने के कारण गुजरात में भाजपा आलाकमान की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री बन कर दिल्ली आने के बाद 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को गुजरात में सरकार बनाने में तो कामयाबी हासिल हो गई थी लेकिन उसकी सीटों की संख्या 100 से भी नीचे पहुंच गई थी। 2017 में 49 प्रतिशत के लगभग वोट हासिल कर भाजपा 99 सीटों पर जीती थी वहीं 41.4 प्रतिशत मत के सहारे कांग्रेस के खाते में 77 सीटें आई थी। यही वजह है कि भाजपा इस बार राज्य को लेकर कोई जोखिम लेने को तैयार नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार स्वयं चुनावी कमान संभालते नजर आ रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने गुजरात के चुनावी रण में उतर कर राज्य के चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम योगी ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना
Next: रैली में फायरिंग होने से पूर्व पाक पीएम इमरान खान को लगी गोली, कई लोग घायल

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.