Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जोशीमठ त्रासदी से बढ़ने लगी तीर्थ पुरोहितों की चिंता
  • टिहरी

जोशीमठ त्रासदी से बढ़ने लगी तीर्थ पुरोहितों की चिंता

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
rns featured image new

नई टिहरी। बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने जोशीमठ त्रासदी से सबक लेते हुए सरकार से धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण और ध्वस्तिकरण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। तीर्थ पुरोहितों ने सरकार से मास्टर प्लान की भूगर्भीय रिपोर्ट सार्वजनिक करने की भी मांग की है। आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित ज्योतिपीठ की मौजूदा स्थिति ने तीर्थ पुरोहितों की चिंता बढ़ा दी है। श्री बद्रीश पंडा पंचायत अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी का कहना है कि बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत अलकनंदा के दोनों छोरों पर बड़ी बड़ी मशीनों से मजबूत प्राकृतिक संरचनाओ को ढहा दिया गया है। पूरे धाम को कंक्रीट के जंगल में बदला जा रहा है। सैकड़ों वर्षों से बदरीनाथ मंदिर को ग्लेशियर से सुरक्षा दे रहे तीर्थ पुरोहितों के आवासों को हटाने का काम जारी है। पंडा पंचायत ने भविष्य मे बदरीनाथ धाम के दूसरे जोशीमठ बन जाने की आशंका जताते हुए कहा कि मास्टर प्लान में तीर्थ पुरोहित व समस्त भारत के हिंदू धर्मावलंबियों की शंकाओ को मिटाया जाना चाहिए। मास्टर प्लान से भूगर्भीय स्थिति में होने वाले बदलाव की रिपोर्ट जनता के समक्ष रखी जानी चाहिए। बदरीनाथ धाम को भव्य दिव्य बनाने की जिद कहीं इसके अस्तित्व को ही सदा के लिए समाप्त नहीं कर दें। प्राचीन शास्त्रों में जोशीमठ क्षेत्र स्थित जय विजय पर्वत के एक हो जाने व बदरीनाथ धाम के लुप्त हो जाने की भविष्य वाणी की गयी है। तीर्थ पुरोहितों के अनुसार जिस तेजी से घटनाएं सामने आ रही हैं, कहीं यह भविष्यवाणी सत्य होने समय ना आ गया हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश पहुंची मां धारी देवी तथा नागराजा देव डोली, उमड़े श्रद्धालु
Next: जोशीमठ आपदा प्रभावितों की सलामती को मांगी दुआ

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • उत्तराखंडी व्यंजनों की कुकिंग प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.