Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ में जल्द शुरू की जाएगी विस्थापन प्रक्रिया
  • चमोली

जोशीमठ में जल्द शुरू की जाएगी विस्थापन प्रक्रिया

RNS INDIA NEWS 06/01/2023
Joshimath-Uttarakhand

चमोली। जोशीमठ पहुंचे आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत सिन्हा और गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार ने सुनील, मनोहरबाग, सिंहधार, मारवाड़ी, रविग्राम, गांधीनगर समेत सभी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बारिकी से जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत की। डा. सिन्हा ने कहा कि जोशीमठ के ट्रीटमेंट के लिए बजट को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों के विस्थापन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। आपदा प्रबंधन सचिव और गढ़वाल आयुक्त ने सबसे पहले जोशीमठ के सुनील वार्ड में जाकर क्षतिग्रस्त भवनों का निरीक्षण किया, जिसके बाद वे मनोहर बाग पहुंचे। सिन्हा ने कहा कि जोशीमठ में भारी भू-धंसाव और भूमि कटाव हो रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है इसका विस्तार से सर्वे किया जायेगा, लेकिन उससे पहले प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं ताकि लोग इस ठंड के मौसम में सुरक्षित रह सकें। जेपी में निकल रहे मटमैले पानी पर चिन्ता जताते हुए आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा कि इस मटमैले पानी को रोका जाना संभव नहीं लग रहा है, लेकिन यदि यह पानी जमीन के अंदर वैक्यूम बनाता है तो भू-धंसाव की स्थिति और बढ़ सकती है। इस लिए इस संबन्ध में वाडिया, जीएसआई, आईआईटी रुड़की से जल्द विचार कर आगे का रास्ता निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव के लिए देखने पर अभी कोई एक कारण जिम्मेदार नहीं है। ड्रैनेज की समस्या, ढालदार भूमि, अत्यधिक निर्माण समेत कई कारण यहां हो रहे भू-धंसाव के जिम्मेदार हो सकते हैं, लेकिन यह सब स्टडी के बाद ही पता चल पायेगा। उन्होंने कहा कि जितने भी क्षेत्र में उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर और उनके साथ हाई टेक्निकल टीम के साथ निरीक्षण किया है वहां स्थिति गंभीर है। क्षेत्र भारी भू-धंसाव से प्रभावित हुआ है। इसका तुरंत ट्रीटमेंट किया जाना आवश्यक है। यहां घरों समेत बडे़ होटलों में भी दरारें आ रही हैं, जिस कारण लोग डरे हुए हैं। आपदा सचिव ने बताया कि अभी तक जोशीमठ के 50 लोगों को शिफ्ट किया जा चुका है। प्रशासन द्वारा 561 दरके भवनों की सूची तैयार हुई है। यह संख्या बढ़ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंद नाली से सड़क पर फैल रहा था पानी, ट्रैफिक पुलिस के जवान ने स्वयं की नाली की सफाई
Next: गुमशुदा महिलाओं को किया सकुशल बरामद

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.