Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जोशीमठ के लिए केन्द्र की तर्ज पर बने विस्थापन की नीति
  • चमोली

जोशीमठ के लिए केन्द्र की तर्ज पर बने विस्थापन की नीति

RNS INDIA NEWS 23/02/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने शंकराचार्य मठ में बैठक कर प्रदेश सरकार से अविलंब जोशीमठ नगर के लिए एक विशेष विस्थापन एवं पुनर्वास नीति बनाने की मांग की। संघर्ष समिति ने भारत सरकार की विस्थापन एवं पुर्नवास नीति 2007 को ही जोशीमठ के परिपेक्ष में लागू करने की मांग की है। साथ ही जोशीमठ नगर के इतने बड़े भू-भाग को डेन्जर जोन में किस वैज्ञानिकी अध्ययन के आधार पर रखा गया है उस रिपोर्ट को भी सार्वजनिक किया जाए।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 14 महीने से अधिक का समय हो गया है लेकिन सरकार द्वारा अभी तक यह नहीं बताया जा रहा है कि नगर वासियों को एक साथ कहां विस्थापित किया जायेगा। यदि पूरे नगर का विस्थापन होना है तो नया जोशीमठ शहर कहां बसेगा और कब अस्तित्व में आयेगा। आरोप लगाया कि सरकार एवं उसकी मशीनरी मात्र खानापूर्ती कर रही है व अभी तक सीबीआरआई द्वारा जिन 190 मकानों में जनवरी 2023 में रेड क्रास लगाये गए थे उनमें से भी सभी का भुगतान नहीं हो पाया है। संघर्ष समिति ने मांग की है कि सरकार यह बताये कि प्रभावितों की डेन्जर जोन वाली भूमि का अधिगृहण किस मूल्य में कब तक हो पायेगा व जो भूमि सेफ जोन में नगर वासियों की बच जाएगी उसे सरकार किस मूल्य पर अधिगृहित करेगी। संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार ने कहा कि पिछले 14 महीने में सरकार क्या करने जा रही है कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है और नगरवासी काफी तनाव में हैं। संयोजक अतुल सती और प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने कहा कि क्या कारण है कि केन्द्र से पैसा रिलीज होने के 2 माह बाद भी अभी तक नगर का ट्रीटमेंट शुरू नहीं हो पाया है। बैठक में निर्णय हुआ कि 24 फरवरी को तहसील में सांकेतिक धरना दिया जायेगा। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार, संयोजक अतुल सती, कमल रतूड़ी, भुवन उनियाल, मीना डिमरी, प्रदीप भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार
Next: कबाड़ ठेकेदार के हत्यारोपी का सुराग मिला

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.