Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जोशीमठ के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर ली जानकारी
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

जोशीमठ के हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री धामी से फोन पर ली जानकारी

RNS INDIA NEWS 08/01/2023
rns featured image new

देहरादून। जोशीमठ में जानमाल की सुरक्षा के लिए धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। धामी सरकार ने शहर के लगभग डेढ़ किलोमीटर के भू धंसाव प्रभावित क्षेत्र को आपदाग्रस्त घोषित किया गया है। इस बीच जोशीमठ पर पीएमओ भी नजर बनाए हुए हैं। पीएमओ आज एक उच्च स्तरीय बैठक करेगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को कहा कि वह आज दोपहर एक उच्च स्तरीय बैठक करेगा।

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा आज प्रधानमंत्री कार्यालय में भारत सरकार के कैबिनेट सचिव, भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्यों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा करेंगे। जोशीमठ के जिला पदाधिकारी भी इस मुद्दे पर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मौजूद रहेंगे। वीसी के माध्यम से उत्तराखंड के वरिष्ठ अधिकारी भी समीक्षा में शामिल होंगे।

वहीं जोशीमठ आपदा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर हालातों की जानकारी ली है। वर्तमान में चल रहे जोशीमठ जमीन धंसने के मामले पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विस्तृत जानकारी दी है।

बता दें कि उत्तराखंड के धार्मिक नगर जोशीमठ में जमीन धंस रही है और इससे घरों में दरारें आती जा रही हैं। जोशीमठ में घर ढह रहे हैं और लोगों के सामने इस प्राकृतिक आपदा के कारण आसरा छिन जाने का संकट है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शनिवार को राज्य के चमोली जिले के धंसते कस्बे जोशीमठ का दौरा करने पहुंचे थे। प्रभावित परिवारों से मुलाकात के दौरान सीएम भावुक हो गए। सीएम धामी ने बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक हर उम्र के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश सभी को सुरक्षित बचाने की है। जरूरी इंतजाम के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जांच में फर्जी निकली महिला प्रधान की 8वीं की टीसी
Next: आयशा का प्रोजेक्ट इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.