Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जो आत्मा को छूए, वही है असली संगीत: हंसराज रघुवंशी
  • देहरादून

जो आत्मा को छूए, वही है असली संगीत: हंसराज रघुवंशी

RNS INDIA NEWS 05/07/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। प्रसिद्ध भक्ति गायक हंसराज रघुवंशी परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने परमार्थ में प्रवास कर यहां होने वाली आध्यात्मिक गतिविधियों में शिरकत की। प्रसिद्ध भक्ति गायक हंसराज रघुवंशी ने पत्नी कोमल रघुवंशी संग परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास किया। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से आशीर्वाद भी लिया और उनके सान्निध्य में साधना, सेवा और संस्कारों से ओतप्रोत अनमोल पल बिताए। तीन दिनों तक परमार्थ निकेतन के वातावरण में ऋषियों की परंपरा, गंगा की अविरल धारा और हिमालय की गोद में बसे इस तीर्थस्थल का आनंद लेते हुए हंसराज ने आत्मिक शांति प्राप्त की और भक्ति के नए अर्थों की अनुभूति की। अपने प्रवास के अंतिम दिन शनिवार को हंसराज रघुवंशी एवं कोमल रघुवंशी ने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के सान्निध्य में संतों एवं ऋषिकुमारों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया। स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि हंसराज रघुवंशी भक्ति गीतों को गाते ही नहीं, जीवन की हर सांस में जीते भी हैं। जब संगीत सेवा बन जाए, जब स्वर समाधान बन जाए और जब गायन से जनजागरण हो तो समाज में अद्भुत परिवर्तन देखने को मिलता है। कहा कि वे अपने गीतों के माध्यम से समाज में सकारात्मकता और सनातन मूल्यों को जाग्रत कर रहे हैं। हंसराज जैसे युवा कलाकार जब अध्यात्म से जुड़ते हैं, तब संगीत साधना बनती है और साधना समाज का कल्याण करती है। उनका यह प्रवास युवाओं के लिए यह संदेश है कि भक्ति, जीवन को केवल संवारती नहीं, संपूर्ण रूप से निखारती है। हंसराज रघुवंशी ने कहा कि परमार्थ निकेतन स्थान केवल तीर्थ नहीं, आत्मा की शांति का केंद्र है। यहां आकर मुझे यह अनुभूति हुई कि असली संगीत वही है जो आत्मा को छू जाए, और असली प्रसिद्धि वही है जो सेवा में लगे। परमार्थ निकेतन में बिताया हर क्षण मेरे लिए अमूल्य है। इस दौरान उन्होंने गंगा आरती भी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला पर हमले और लूटपाट के आरोप में मुकदमा दर्ज
Next: राशिफल 06 जुलाई

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.