Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जिलाधिकारी तिवारी की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक
  • चमोली

जिलाधिकारी तिवारी की अध्यक्षता में हुई जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक

RNS INDIA NEWS 27/02/2025
rns featured image new

जिलाधिकारी ने नगर पालिका और पंचायतों को शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कलेक्शन करने के  दिए आदेश

चमोली(आरएनएस)।  जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में गुरुवार का जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने रेखीय विभागों की ओर से गंगा संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को नालों के साथ स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों को मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने नगर पालिकाओं की ओर से स्वच्छता को लेकर किए जा रहे कार्यों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी नगर पालिका व पंचायतों के अधिकारियों को शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कलेक्शन करने, नगर क्षेत्र में 20 से अधिक कमरे वाले होटलों में एनजीटी के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नोटिस दिए जाने के बाद भी नियमों का पालन सुनिश्चित करने वाले होटलों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही उन्होंने नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर कलेक्शन के निरीक्षण के लिए रोस्टर तैयार कर जांच करने के आदेश भी दिए। वहीं कर्णप्रयाग में निर्मित 2 एसटीपी के हस्तांतरण को लेकर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को 1 मार्च तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गोपेश्वर नगर पालिका को लीसा फैक्ट्री बाईपास रोड़ के समीप एमआरएफ बनाने के निर्देश दिए। जिससे नगर क्षेत्र के कूड़े का निस्तारण सुगमता से किया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी ने उद्योग विभाग के अधिकारियों कालेश्वर औद्योगिक अस्थान में ईटीपी का संचालन शुरु करवाने के साथ ही सभी औद्योगिक ईकाईयों को ईटीपी से संयोजन सुनिश्चित करने के आदेश दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में गंगा संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों के तहत चमोली के 148 गांवों में मौजूद नालियों पर जाली लगाई जानी है। जिसके लेकर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को चयनित स्थलों पर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी गोविंद सिंह ने बताया कि जल संस्थान कर्णप्रयाग के एसटीपी हस्तांतरण को लेकर जल संस्थान की ओर से पत्राचार किया जा रहा है। जबकि उद्योग विभाग की ओर से कालेश्वर औद्योगिक आस्थान में ईटीपी संचालन के लिए निदेशालय से पत्राचार कर शीघ्र ईटीपी का सुचारू संचालन करने की जानकारी दी गई है।
बैठक में डीएफओ सर्वेश दुबे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। जिले के सभी नगर पालिका व पंचायतों के अधिशासी अधिकारी व अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती को ऑनलाइन गेमिंग के जरिए युवक से दोस्ती करना पड़ा भारी
Next: स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र मिलेंगे 276 चिकित्सकः डॉ. धन सिंह रावत

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.