Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी ने की कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी ने की कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 11/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने विभागों में संचालित सभी कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी ऐसी व्यवस्था बनाएं जिसमे एक अधिकारी कम से कम एक गांव को गोद ले एवं वहां कृषि तथा उद्यान के अंतर्गत सभी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार रहे। सभी सरकारी सहायता एवं किसानों की समस्या तथा उत्पादन के लिए वह ही नोडल अधिकारी का काम करे। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से बहुत से मॉडल ग्राम बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में मंडुवा की खेती को बढ़ाने पर कार्य करें जिसमें अधिक से अधिक किसानों को जोड़ें। उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों की दुनिया भर में बहुत मांग है इसलिए मंडूआ का उत्पादन बढ़ाकर जनपद के किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में जंगली सुअर से फसलों को बहुत नुकसान होता है इसलिए खेतों के किनारों पर शहतूत के पेड़ लगाएं जिससे फेंसिंग के साथ साथ रेशम उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा सके। जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को कहा कि गैर मौसमी फलों एवं सब्जियों के उत्पादन पर ध्यान केंद्रित करें तथा किसानों को पॉलीहाउस देकर अधिक से अधिक किसानों को जोड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि समय समय पर किसानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित कराएं। किसान सम्मान निधि समेत सभी योजनाओं का लाभ ससमय किसानों को उपलब्ध कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी विनोद शर्मा, सहायक निदेशक रेशम संजय काला समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेवानिवृत्त महिला कर्मचारी से दस लाख की रकम ठगी
Next: सिर धड़ से अलग होने को संदिग्ध बताते हुए पत्नी ने दी तहरीर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.