Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरुकता शिविर किया आयोजित
  • अल्मोड़ा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरुकता शिविर किया आयोजित

RNS INDIA NEWS 21/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मागदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा शचि शर्मा द्वारा मंगलवार को महात्मा गाँधी स्मारक इण्टर कॉलेज चनौदा, अल्मोड़ा में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव, डीएलएसए शचि शर्मा द्वारा शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं व अध्यापक-अध्यापिकाओं को नालसा (आपदा पीडितों के लिए कानूनी सेवा योजना) 2010, नशीली दवाओं के दुरुपयोग, आपदा पीड़ितों, यौन शोषण पीडितों और मानसिक व शारीरिक रुप से दिव्यांग व्यक्तियों को कानूनी सेवा संस्थानों द्वारा प्रदान की जाने वाली कानूनी सेवाओं, आपदा प्रबंधन, जैविक अजैविक कूड़े के निस्तारण, वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार, साइबर अपराध, नालसा की सभी योजनाएं, महिलाओं व बच्चों के अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह, बाल मजदूरी आदि विषयों से संबंधित जानकारी दी गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा शिविर में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के सम्बन्ध में बताया गया और अनुरोध किया गया कि वह सभी नदी-नौलों व अन्य प्राकृतिक जल स्त्रोतों को साफ रखने का अपने स्तर से प्रयास करें। उन्होंने छात्र-छात्राओं व उपस्थित अध्यापक-अध्यापिकाओं से भी वार्ता की और उनसे समस्याओं के बारे में पूछा गया व प्राधिकरण से प्राप्त हो सकने वाली सहायताओं के बारे में भी बताया गया। कॉलेज की छात्राओं द्वारा शिविर में सरस्वती वंदना व स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया। शिविर में महात्मा गाँधी स्मारक इण्टर कॉलेज चनौदा अल्मोड़ा के प्रधानाचार्य विजय सिंह भाकुनी, अध्यापक-अध्यापिकाएं, पराविधिक कार्यकर्ता एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम डॉ. निशंक के करीबियों ने लोस चुनाव 2024 में ठोकी ताल, पेश की टिकट को दावेदारी
Next: कांस्टेबल के निधन पर अल्मोड़ा पुलिस ने जताया शोक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.