Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • अल्मोड़ा

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों और बैंकिंग संस्थानों के बीच समन्वय मजबूत करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया। बैठक में लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान स्वरोजगार योजना 2.0 के अंतर्गत लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने, पर्यटन क्षेत्र से जुड़ी पहलों की प्रगति की समीक्षा, आवश्यक दस्तावेजों की समय पर पूर्ति तथा दीन दयाल उपाध्याय ग्राम विकास योजना के प्रभावी संचालन पर विशेष चर्चा हुई। इसके साथ ही ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल और सुचारु बनाने, मानक संचालन प्रक्रियाओं में सुधार, शिकायत निवारण तंत्र को सशक्त करने और खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि विभिन्न विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया, ताकि आमजन को अधिकतम लाभ मिल सके। बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण एन. तिवारी, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित विभिन्न बैंक प्रतिनिधि, वित्त, उद्यान और कृषि विभाग के अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, रीप तथा आरबीआईसी हवालबाग समेत अन्य विभागों और संस्थानों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिये भरी हुंकार
Next: ऑडियो बनाने और वायरल करने वालों की जांच की मांग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.