Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिला पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर जोर
  • देहरादून

जिला पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर जोर

RNS INDIA NEWS 29/10/2025
default featured image

जिला पंचायत अध्यक्ष ने की विकास कार्यो की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

देहरादून(आरएनएस)। जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में देहरादून जिला पंचायत की बैठक हुई। बैठक में जिले के विकास कार्यों, जनहित से जुड़ी योजनाओं और आगामी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिला पंचायत की समितियों में पारित प्रस्तावों के अनुमोदन पर भी विचार विमर्श किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कहा कि जिले के विकास के लिए जनसहभागिता और पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं जिला पंचायत सदस्यों को बेहतर तालमेल के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने और विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण, सिंचाई नहर, आपदा प्रभावित परिसंपत्तियों का पुर्ननिर्माण, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सदन में रखा। जिप सदस्यों ने कहा कि नदियों में खनन के दौरान कई स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे बरसात में भारी नुकसान होता है। उन्होंने खनन क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों एवं परिसंपत्तियों के नुकसान की क्षतिपूर्ति संबंधित खनन ठेकेदारों के माध्यम कराने की बात रखी। साथ ही एमडीडीए के माध्यम से आवासीय भवनों का नक्शा पास करने के लिए जा रहे टैक्स से ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते, पानी, बिजली, नहर, नाली निर्माण जैसे विकास कार्यों को कराने पर जोर दिया। जिप सदस्यों ने अपने क्षेत्र में मानसून के दौरान भारी बरसात से निजी एवं सरकारी परिसंपत्तियों के नुकसार और कृषि फसलों की क्षति के संबंध में भी जानकारी दी और जल्द से जल्द परिसंपत्तियों का पुर्ननिर्माण कराने, प्रभावित काश्तकारों को क्षतिग्रस्त फसलों का उचित मुआवजा दिलाने और भविष्य के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराने पर जोर दिया। बैठक में जिप सदस्यों ने जिला पंचायत की आय के संशाधन बढ़ाने हेतु विविध प्रस्ताव भी रखे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने जनपद में संचालित विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।  बैठक में चकराता विधायक प्रीतम सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह चौहान, प्रवीन रावत, रघुवीर, केशर सिंह, अमिता राज, विरेन्द्र सिंह, दीवान सिंह, सचिन चौहान, रेखा नेगी, मधु चौहान, हेमलता, सुरेन्द्र सिंह चौहान, संजय किशोर, सुमित नेगी, पिंकी रोहिला, मौ0 मुस्तकीन, सविता, गोविन्द सिंह, कंचन, हुकुम चंद, अर्शीखान, खुशबू गंुरूग, मीना मनवाल, बीर सिंह, रश्मि देवी, विनीता रतूड़ी, विजय लक्ष्मी, दिव्या बेलवाल, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा में क्षतिग्रस्त स्कूलों को दी गई एक करोड़ की राशि नहीं हुई खर्च, अधिकारियों को भेजा गया नोटिस
Next: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में रजत जयंती समारोह हेतु प्रतियोगिताएं शुरू

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.