Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • झील महोत्सव आयोजन को लेकर टिहरी डीएम ने ली बैठक
  • टिहरी

झील महोत्सव आयोजन को लेकर टिहरी डीएम ने ली बैठक

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
02 (48)

नई टिहरी। टिहरी झील महोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने आलाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए तमाम व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि महोत्सव को भव्य बनाने में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें। बैठक से पूर्व डीएम ने झील महोत्सव स्थल कोटी का निरीक्षण भी किया। जिला सभागार में झील महोत्सव को लेकर आयोजित बैठक में डीएम गहरवार ने कहा कि महोत्सव आगामी 10 मार्च से प्रस्तावित है। जिसे नई टिहरी व कोटी में आयोजित किया जाना है। महोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत आध्यात्मिक प्रकाश व स्थानीय लोक संस्कृति। जबकि इंडो वेस्टर्न कार्यक्रम के साथ ही योग, मैराथन, खेल, साइकिल प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय परिधान शो, लाइट एण्ड साउण्ड शो, फिल्म एवं फूड फेस्टिवल, हाट इयर बैलून, पैराग्लाइडिंग, जेटी पर इवनिंग कार्यक्रम आदि पर चर्चा की गई। कार्यक्रमों के अनुसार सभी अधिकारियों को प्लान आउट करने के निर्देश दिये गये। कार्यक्रम स्थल पर किट जोन, एल्डर जोन, फिशिंग जोन, स्लाइड शो गैलरी, रेस्ट-चेंजिंग रूम, प्रवेश बिन्दु पर सहायता केन्द्र व सेल्फी प्वाइंट बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।
समस्त कार्यक्रम आयोजनों का मेप बनाने, ड्रोन सर्वे करने तथा जोन वाइज साइनेज लगाने को ईई लोनिवि को निर्देशित किया गया। डीटीडीओ को निर्देशित किया गया कि वाट्सएप ग्रुप बनाकर कार्यक्रमों को लेकर सभी अधिकारियों से सुझाव प्राप्त करें। प्रतिस्पर्धा संबंधी व्यवस्था व लोगो डिजाइन को एसडीएम एवं डीटीडीओ को, एक कार्यक्रम स्थल से दूसरे कार्यक्रम स्थल तक वाहन व्यवस्था एवं वाहन में गाईड की व्यवस्था को एआरटीओ एवं डीटीडीओ को निर्देशित किया। बैठक में पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम अपूर्वा सिंह, डीटीडीओ अतुल भण्डारी, एसीएमओ एलडी सेमवाल, डीईओ बेसिक वीके ढौंडियाल, ईई जल संस्थान टिहरी सतीश नौटियाल, डीओ पीआरडी पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो किलो चरस के साथ चार लोग गिरफ्तार
Next: सफलता के लिए संयम, नियम और अनुशासित जीवन जरूरी : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.