Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जीशान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

जीशान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  मामूली लेन-देन को लेकर हुई युवक की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

नगर के मोहल्ला मलानपुरा निवासी जीशान (19) पुत्र रिहान की पास के मोहल्ला निवासी कुछ युवकों ने एक हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने रिहान की तहरीर पर एक नामजद तथा तीन अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव हो गया था। इसके बाद मौके पर भारी पुलिस और पीएसी को भी तैनात करना पड़ा था।

पुलिस को सूचना मिली की हत्याकांड का मुख्य आरोपी लंढौरा रोड पर पीर बाबा के मजार के निकट देखा गया है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जीशान के साथ मारपीट की थी। इसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर मंगलौर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद हाशिम निवासी मोहल्ला मलकपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके तीन अन्य साथियों की तलाश जारी है। इसमें उसका एक सगा भाई भी बताया गया है। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई रफत अली, शहर चौकी प्रभारी शहजाद अली, कांस्टेबल प्रभाकर थपलियाल, मनीष कुमार, उत्तम सिंह शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपति की नियुक्ति निरस्त की
Next: जहर खाने से महिला की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.