Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जेई के बाद अब एई की परीक्षा भी निरस्त
  • हरिद्वार

जेई के बाद अब एई की परीक्षा भी निरस्त

RNS INDIA NEWS 04/04/2023
ukpsc lok sewa aayog

हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जेई के बाद अब एई की परीक्षा को भी निरस्त कर दिया है। एसआईटी जांच में अभ्यर्थियों के अनुचित साधनों से परीक्षा देने की पुष्टि के बाद मंगलवार को आयोग ने यह कार्रवाई की है। विभिन्न विभागों में 166 पदों पर यह भर्ती निकाली गई थी। अब आयोग की ओर से दोबारा एई की लिखित परीक्षा का आयोजन अब 13 अगस्त-2023 से किया जाएगा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने एक सितंबर-2021 को विज्ञापन जारी कर उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। सहायक अभियंता (एई) की लिखित परीक्षा का आयोजन 23 से 27 अप्रैल 2022 को किया गया था। आयोग की ओर से हरिद्वार सहित प्रदेश के 19 परीक्षा केंद्रों पर एई के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। लिखित परीक्षा का परिणाम 18 नवंबर-2022 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा में आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के 166 पदों पर 531 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। आयोग की ओर से सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार मार्च-23 के द्वितीय सप्ताह में कराया जाना निर्धिरित किया गया था। लेकिन एसआईटी की जांच में लिखित परीक्षा में धांधली की पुष्टि होने पर अब आयोग ने इस परीक्षा को निरस्त कर दिया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि एसआईटी की जांच में एई-2021 की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों के अनुचित साधनों से परीक्षा देने की पुष्टि होने पर इसे निरस्त कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 13 अगस्त से 18 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र संबंधी सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुग्ध उत्पादक प्रतिनिधियों ने अल्मोड़ा दुग्ध संघ को बताया राजनीति और भ्रष्टाचार का अड्डा
Next: दुकानदार पर दुष्कर्म का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.